/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/cg-bjp-mla-rikesh-sen-2026-03-09-00-04-19.jpg)
CG BJP MLA Rikesh Sen: छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने अपनी हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने भिलाई में महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि पिछले दो वर्षों से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उनके इस बयान के बाद इलाके की सियासत में हलचल मच गई है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि इस कथित साजिश के कारण उनका पूरा परिवार दहशत में रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए भी सुनियोजित तरीके से साजिश रची गई।
पूर्व पार्षद का वीडियो वायरल
इस मामले में पूर्व पार्षद और बीजेपी से निष्काशित नेता जय प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जय प्रकाश ने अपनी गलती स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं। साथ में एक फाइल लिए हुए हैं और कह रहे हैं कि उन्हें कुछ लोगों ने विधायक रिकेश सेन के खिलाफ टूलकिट के रूप में इस्तेमाल किया।
उन्होंने वीडियो में कहा कि वे इसकी जानकरी बीजेपी आलाकमान को देंगे। साथ ही रिकेश सेन के खिलाफ साजिश करने वालों की भंडाफोड़ करेंगे, तो तूफान मच जाएगा।
बीजेपी से निष्कासित जय प्रकाश
सूत्रों के मुताबिक, जय प्रकाश को पहले विधायक रिकेश सेन के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया था।
ये भी पढ़ें: Bilaspur Crime News: बिलासपुर में पत्नी का सिर जमीन पर पटककर हत्या, पति फरार
संगठन को सौंपेंगे साजिश की फाइल
इधर, विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वे इस पूरे मामले से जुड़ी फाइल और दस्तावेज संगठन को सौंपेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी साजिशकर्ताओं को माफ करते हैं और आगे कोई विवाद नहीं चाहते। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: बिलासपुर के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग: महिला और बच्चे समेत 40 लोग बीमार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us