Advertisment

जगदलपुर में SDO का मिला शव: इंदिरा स्टेडियम के पास कार में मृत मिलने से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बोधघाट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

author-image
BP Shrivastava
Jagdalpur SDO Death Case

Jagdalpur SDO Death Case: जगदलपुर में इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी।

Advertisment

यहां पदस्थ थे एसडीओ

मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है, जो Chhattisgarh Medical Services Corporation के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे।

रात में तेज आवाज में हुई थी बहस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात शराब के नशे में किसी से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रहा था।

पुलिस ने बताई मौत की यह वजह

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: राजनांदगांव में चार्ली गैंग का भंडाफोड़: 7 बदमाश गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस जब्त

Jagdalpur SDO Death Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें