Advertisment

राजनांदगांव में चार्ली गैंग का भंडाफोड़: 7 बदमाश गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस जब्त

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले ‘चार्ली गैंग’ का भंडाफोड़ किया है और उसके मुख्य सरगना शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली समेत कुल 7 बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

author-image
BP Shrivastava
Rajnandgaon Charlie Gang

Rajnandgaon Charlie Gang: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले ‘चार्ली गैंग’ का भंडाफोड़ किया है और उसके मुख्य सरगना शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली समेत कुल 7 बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Advertisment

लहरा रहे थे हथियार, पकड़ाए

पूरी कार्रवाई चिखली चौकी पुलिस और साइबर सेल की ज्वॉइंट  टीम ने की। पुलिस के मुताबिक, 12 फरवरी 2026 को शंकरपुर क्षेत्र के लोगों ने सूचना दी थी कि डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास एक युवक अपने साथियों के साथ हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया।

Rajnandgaon Charlie Gang
राजनांदगांव में चार्ली गैंग के बदमाशों को दबाचने के बाद पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी।

एमपी के धार-बड़वानी से खरीदे हथियार

 पूछताछ में मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली ने बताया कि उसने अपने साथी विक्की देशमुख के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से ये हथियार खरीदे थे।

Advertisment

दुर्ग और धमतरी तक फैला जाल

 पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। इसके बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दुर्ग और धमतरी तक जाल बिछाकर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपियों पर पहले से केस हैं।

आरोपियों पर धमकी, हत्या के प्रयास के केस

शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली (26) के खिलाफ मारपीट और प्रतिबंधात्मक धाराओं में कई मामले केस दर्ज हैं। डिगम्बर साहू उर्फ छोटू (27) पर मारपीट और अवैध वसूली के पुराने मामले दर्ज हैं। सेवक कश्यप उर्फ डाला (22) आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामलों में संलिप्त है।

इसके अलावा गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा (26), विक्की देशमुख उर्फ मोनू (25) के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने के पुराने केस हैं। जतीनदास मानिकपुरी (27) को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि उमेश साहू उर्फ बठालू (26) हत्या के प्रयास (धारा 307) का पुराना आरोपी है।

Advertisment

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 111 (BNS) धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  CG में बार खोलना आसान: सरकार ने लाइसेंस फीस और न्यूनतम गारंटी कम की, क्लब में बार शुरू करने पर भी कम देने होंगे पैसे

Rajnandgaon Charlie Gang
Advertisment
चैनल से जुड़ें