अमित शाह के दौरे के पहले बड़ी कामयाबी: 1.61 करोड़ के इनामी 51 नक्सलियों नें किया सरेंडर, कई आधुनिक हथियार हुए बरामद

CG Naxal Surrender: छत्तीसगर में अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है, बस्तर संभाग में 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 1.61 करोड़ रुपये का इनाम था। बीजापुर और सुकमा में हुए आत्मसमर्पण में 34 महिलाएं शामिल हैं।

sadasdas

CG Naxal Surrender: छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने या रही है जहां केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है जहां, नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बस्तर संभाग में शनिवार को 51 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। 

इन नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 61 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सरेंडर उसी दिन हुआ जब जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Bilaspur Airport New Rule: मिली नाइट लैंडिंग की मंजूरी, अब खराब मौसम में भी उड़ सकेंगी फ़्लाइट्स, DGCA ने जारी किया 3C-IFR लाइसेंस

बीजापुर में 30, सुकम में 21 

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पाटिलिंगम के अनुसार, बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पड़ोसी सुकमा जिले में 21 नक्सलियों, जिनमें 14 महिलाएं हैं, ने मुख्यधारा में वापसी की। सभी आत्मसमर्पण बस्तर पुलिस की “पूना मार्गेम” पुनर्वास योजना के तहत हुए। कुल 51 आत्मसमर्पण करने वालों में 34 महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें: रीवा में रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवार परिवार को कुचला, बेटे की शादी का पहला कार्ड देने जा रहे पिता समेत 3 की मौत

बता दें, इससे एक सप्ताह पहले 30 जनवरी को सुकमा जिले में चार नक्सलियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया था, जिन पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम था। ये नक्सली दक्षिण बस्तर डिवीजन के किस्ताराम एरिया कमेटी से जुड़े थे।

पुलिस को सौंपे हथियार 

पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, बेहतर सड़क संपर्क, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और लगातार चल रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों से प्रभावित थे।

यह भी पढ़ें: India US Trade Deal: भारत ने अमेरिका के लिए क्यों खोला सोयाबीन तेल,दालें, ड्राय फ्रूट और सेब के लिए अपना बाजार, क्या हमारे किसानों को होगा नुकसान ?

सरेंडर करने वालों में सोढ़ी जोगा पर 5 लाख रुपये का इनाम था, जबकि अन्य पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने कई हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपे।

नक्सलियों का होगा पुनर्वास

अधिकारियों ने बताया कि किस्ताराम और गोलापल्ली क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैंपों से नक्सल गतिविधियों पर काफी अंकुश लगा है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को सरकारी नीति के अनुसार पुनर्वास, आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने शेष नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026: महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना से आगाज, 1 करोड़ 1 लाख का सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article