Advertisment

रीवा में रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवार परिवार को कुचला, बेटे की शादी का पहला कार्ड देने जा रहे पिता समेत 3 की मौत

रीवा में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार बेटे की शादी का पहला निमंत्रण कार्ड भगवान को चढ़ाने मंदिर जा रहा था।

author-image
Vikram Jain
rewa road accident audi car hits bike three death marriage invitation tragedy hindi news zvj

Rewa Audi Car Bike Accident Three Death: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियों से भरा माहौल पल भर में मातम में बदल गया। शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता, उनका बेटा और भांजी शामिल हैं, जो घर में होने वाली शादी का पहला कार्ड मंदिर में चढ़ाने जा रहे थे। मामले में पुलिस ने कार जब्त करते हुए फरार ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है।

Advertisment

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

रीवा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के कोष्टा गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, रीवा-रायपुर मार्ग पर रायपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑडी कार ने आगे जा रही एक बाइक को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पिता, उनके छोटे बेटे और भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शादी का पहला कार्ड देने जा रहे थे मंदिर

पुलिस ने बताया कि रीवा के निकटवर्ती क्षेत्र का रहने वाला था। मृतकों की पहचान भागवत विश्वकर्मा, उनके छोटे बेटे शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भागवत विश्वकर्मा अपने बड़े बेटे की शादी का पहला कार्ड भगवान को अर्पित करने मंदिर जा रहा थे।

25 फरवरी को थी बेटे की शादी

जानकारी के अनुसार, भागवत विश्वकर्मा के बड़े बेटे शुभम की शादी 25 फरवरी को तय हुई थी। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होने वाला था। हिंदू परंपरा के अनुसार, परिवार का पहला निमंत्रण कार्ड भगवान को चढ़ाया जाता है। इसी रस्म को निभाने के लिए भागवत अपने छोटे बेटे और भांजी के साथ 'चिरहुला नाथ मंदिर' जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Advertisment

फरार ड्राइवर की तलाश जारी

हादसे के बाद ऑडी कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से लग्जरी कार को जब्त कर लिया है। कार के नंबर और दस्तावेजों के आधार पर मालिक और ड्राइवर की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। 

एयरबैग ने बचाई कार सवारों की जान

बताया जा रहा है यह तेज रफ्तार कार प्रयागराज से रीवा आ रही थी, हादसे में कार में बैठे चारों युवक सुरक्षित बच गए हैं। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उन्हें चोट नहीं आई। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने रीवा-प्रयागराज सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और हंगामा शांत कराया।

Rewa car accident hindi news 

Rewa Audi Car Accident, Rewa Accident, Rewa news  Rewa car accident | Rewa car accident

Advertisment

Rewa NEWS Rewa Accident Rewa car accident hindi news Rewa car accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें