/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/bijapur-naxal-ied-recovery-2026-02-12-19-35-22.jpg)
Bijapur Naxal IED Recovery: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है।
बता दें, स्टेट हाईवे-63 पर आवापल्ली से मुर्दोन्डा के बीच पक्की सड़क के नीचे छिपाकर रखा गया करीब 30 किलो आईईडी बरामद किया गया। अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती तो गश्ती दल या आम नागरिक बड़ी जनहानि का शिकार हो सकते थे।
https://www.facebook.com/share/v/1FsYasXqrn/
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/naxal-failed-attack-2026-02-12-19-37-30.jpg)
सर्चिंग अभियान के दौरान मिला सुराग
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बल नियमित क्षेत्र प्रभुत्व और सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान सड़क के नीचे दबे पानी से भरे ड्रम में संदिग्ध गतिविधि के संकेत मिले। जिसपर जवानों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया।
इसके साथ ही, जांच में पुष्टि हुई कि ड्रम के अंदर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री फिट कर आईईडी तैयार किया गया था। फिलहाल, यही अंदाजा लगाया जा रहा है की इसका इस्तेमाल सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाने के लिए किया जाना था।
कंट्रोल्ड ब्लास्ट से किया गया निष्क्रिय
सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। इसके बाद नियंत्रित विस्फोट कर उसे निष्क्रिय किया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान क्षेत्र को खाली कर सुरक्षा घेरा बनाए रखा गया।
अधिकारियों का कहना है कि यदि यह विस्फोटक सक्रिय हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षा बलों की सतर्कता से संभावित बड़ी जनहानि टल गई।
लंबे समय बाद मुख्य मार्ग को बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक लंबे अंतराल के बाद नक्सलियों ने आवापल्ली-मुर्दोन्डा मेन एरिया को निशाना बनाया है। बता दें, ये मार्ग सुरक्षा बलों की आवाजाही और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
हाल के महीनों में बीजापुर में डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और एसटीएफ द्वारा संयुक्त रूप से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में नक्सली नेटवर्क को नुकसान पहुंचा है, जिससे बौखलाकर इस तरह की साजिश रची गई थी।
इलाके में सर्चिंग तेज
घटना के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया है। आसपास के जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्षेत्र में सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं और नक्सलियों की हर साजिश को नाकाम करने में सक्षम हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us