Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में 'नोटा' ने बिगाड़ा खेल, रायपुर की आठ सीटों पर 1 लाख से अधिक मिले वोट

रायपुर संभाग की बात की जाए तो, 8 सीटों पर जीत के अंतर से अधिक वोट ‘नोटा’ को मिले हैं। जहां 1 लाख 97 हजार 678 वोट केवल नोटा पर डाले गए हैं।

author-image
Bansal News
बस्‍तर में ‘नोटा’ ने बिगाड़ा प्रत्याशियों का खेल, 5 सीटों पर रहा चौथे स्‍थान पर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं। बीजेपी 54 सीटें जीत कर सरकार बनाने के तैयारी मे है। वहीं कांग्रेस महज 35 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

Advertisment

इस बार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर ‘नोटा’ ने हार-जीत के समीकरणों को बदल दिया और तीसरे- चौथे स्थान पर रहा।

'नोटा' को मिले 1 लाख से अधिक वोट

अगर रायपुर संभाग की बात की जाए तो, 8 सीटों पर जीत के अंतर से अधिक वोट ‘नोटा’ को मिले हैं। संभाग की इन सभी सीटों पर 1 लाख 97 हजार 678 वोट केवन नोटा पर डाले गए हैं।

अंबिकापुर विधानसभा सीटे चुनाव लड़ रहे छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव को महज 94 वोट के अंतर से हार गए हैं। वहीं नोटा को 22 हजार 168 वोट NOTA पर डाले गए हैं।

Advertisment

नोटो को मिले वोटों के आंकड़े

अंबिकापुर में नोटो(NOTA) को 22 हजार 168 वोट, पत्थलगांव में 3 हजार 131 वोट और कांकेर विधानसभा सीट पर 2 हजार 729 वोट डाले गए हैं।

बिन्द्रानवागढ़ में 3 हजार 710 वोट, धमतरी में 2 हजार 695 वोट,  बीजापुर में 3628 वोट नोटा पार डाले गए हैं, जबकि बीजापुर महेश गागड़ा महज 2 हजार 706 वोटों के अंतर से हार गए हैं। वहीं धमतरी में हार का अंतर 2 हजार 606 वोट रहा।

कोंटा से पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने महज 1981 वोटों के अंतर के साथ जीत दर्ज की है, जबकि नोटा को 3 हजार 691 वोट मिले हैं। वहीं पाली में तानाखार दुलेश्वरी सिदार ने 714 वोट के अंतर से हार गए, वहीं नोटा को 3 हजार 557 वोट मिले हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

MP News: सुखदेव हत्याकांड का MP में विरोध, राजधानी में करणी सेना ने किया चक्काजाम 

New Year Travel Tips: इन 5 जगहों पर New Year सेलिब्रेट करने का अलग है मजा, कम बजट में करें इन्जॉय

NCRB Report: सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना के मामले बिहार में, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

Advertisment

Chattisgarh Neta Pratipaksh: कौन होगा छत्तीसगढ़ में अगला नेता प्रतिपक्ष? लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

MP-CG में कौन होगा अगला CM, इस दिन BJP विधायक दल की बैठक में ऐलान?

raipur news in hindi NOTA spoiled game of BJP Congress Chhattisgarh News. Chhattisgarh next cm Chhattisgarh Elections 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें