Advertisment

Bus Fare in MP: 1 मार्च से बसों के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा,यात्रियों पर महंगाई की मार

author-image
Bansal News
Bus Fare in MP: 1 मार्च से बसों के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा,यात्रियों पर महंगाई की मार

भोपाल। आम आदमी पहले से ही पेट्रोल, डीजल और मं​हगाई की मार से झेल रहा है वहीं अब एक और मं​हगाई का बोझ पड़ने वाला है। मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज यात्री किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी। अब प्रदेश में एक 1 मार्च से यात्री बस Bus Fare in MP का किराया बढ़ेगा।

Advertisment

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एक बयान दिया है कि लंबे समय से बस ऑपरेटर किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीएम से इस मामले पर चर्चा हुई। जिसके बाद ये फैसला लिया गया। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यात्री, बस संचालक और यात्रियों की आपसी सहमति से बढ़ा हुआ किराया तय होगा।

जरूर पढ़ें:MP Bus Strike 2021 : प्रदेश भर में शुक्रवार को थमेंगे बसों के पहिए, यात्रियों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है। किराया कितना बढ़ेगा, अभी यह तय नहीं है। राजपूत ने कहा कि बस संचालक और यात्रियों की सहमति से किराया बढ़ाना तय किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने सरकार के ऐलान को हड़ताल को वापस लेने का साजिश बताया।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Bus Strike TODAY MP Bus Strike 2021 MP Bus Operators Strike MP Bus Operators MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Bus Fare in MP news Bus Fare in MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें