Advertisment

Budh Ka Gochar 2021-2022 : बुद्धि से लेना होगा काम, वरना बुध की चाल पड़ेगी भारी, 19 दिन रहें सतर्क

Budh Ka Gochar 2021-2022 : बुद्धि से लेना होगा काम, वरना बुध की चाल पड़ेगी भारी, 19 दिन रहें सतर्क budh-ka-gochar-2021-2022-work-will-have-to-be-done-with-intelligence-otherwise-mercury-will-move-heavily-stay-alert-for-19-days

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Ka Gochar 2021-2022 : बुद्धि से लेना होगा काम, वरना बुध की चाल पड़ेगी भारी, 19 दिन रहें सतर्क

नई दिल्ली। अभी तक वृश्चिक Budh Ka Gochar 2021-2022 राशि में चले रहे बुध ने गुरुवार को अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। अभी तक वृश्चिक राशि में चल रहे बुध ने धनु में प्रवेश कर लिया है। ज्योति​षाचार्यों की मानें तो बुध का यह बदलाव बुद्धि में परिवर्तन करेगा। बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध से अब सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि इनका ये बदलाव हमारी बुद्धि, निर्णय लेने की क्षमता को भ्रमित करता है। जो अब अपना राशि परिवर्तन करके धनु में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का यह गोचर करीब 18 से 19 दिनों के लिए होगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन 19 दिनों तक सभी को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। बुध का यह गोचर व्यक्ति की बुद्धि में परिवर्तन लाएगा। इस दौरान उन्हें हर कार्य बड़ी ही सावधानी के साथ करने की सलाह दी जा रही है। चूंकि बुध ग्रह हरा तत्व प्रधान भी है। इसलिए इस दौरान हरी रंग प्रधान वस्तुओं जैसे हरी सब्जी, हरी दालों आदि के दाम बढ़ सकते हैं।

आपके किस भाव में हैं बुध —

पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुध आठवें, चौथे और बारहवें भाव में होता है। साथ ही साथ जिन्हें नीच के बुध हैं उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके ​अलावा धनु राशि में गोचर करने पर यह इस राशि के लिए शुभ रहेगा। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

यह रहे बुध के लक्षण —

बुध ग्रह के कमजोर होने पर जातक को उस क्षेत्र से जुड़ी परेशानियां घेरने लगती हैं। बेवजह नुकसान और समस्‍याएं झेलनी पड़ती हैं। व्‍यक्ति की आदतें भी ग्रहों के असर से प्रभावित होती हैं। उसके मुताबिक वह ग्रह कमजोर या मजबूत होता है। साथ ही उसका असर उसके जीवन पर भी साफ नजर आता है।

Advertisment

कमजोर बुध के संकेत —

  •  बुध ग्रह बुद्धिमत्‍ता, वाणी, सौंदर्य, धन का कारक ग्रह है। लिहाजा आपकी जिंदगी में अचानक पैसों की तंगी हो जाए और आप कर्ज के बोझ से दबने लगें तो मान लीजिए कि आपका बुध ग्रह कमजोर हो रहा है।
  • अचानक मान हानि होने के साथ—साथ लोग आपका सम्‍मान बंद कर दें, बुध की कमजोरी के संकेत है।
  • आत्‍मविश्‍वास कम होना, खुद की बुद्धिमत्‍ता और निर्णयों पर संदेह करना।
  • महिला रिश्‍तेदारों जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्‍ते खराब होना।
  • दुर्बल होते जाना, जातक का तेज खत्‍म होना, चेहरा उतरा हुआ दिखने लगना।
  • बोलने और सुनने से जुड़े अंगों में समस्‍या।
  • दुर्बल बुध व्‍यापार में भी नुकसान कराता है।

ऐसे कर सकते हैं बुध को मजबूत —
बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग की चीजों का उपयोग करें। साथ ही उनका दान भी करें। जैसे- हरी मूंग, पालक, हरे रंग के शरबत का दान करें। सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट करें। खीरा, हरी सब्जियां, फल खाएं। हरे रंग के कपड़े पहनें।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

shani gochar 2022 rashifal 2022 Pradesh MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guru gochar 2021 to 2022 Guru Gochar 2021 gochar 2021 gochar dharmik khabren Breaking Hindi dharam news chamtkar jyotish ka budh-ka-gochar-2021-2022 budh ka vrischik rashi gochar 2021 budh ka vakri gochar 2021 budh ka tula rashi gochar 2021 budh ka tula me gochar budh ka rashi parivartan budh ka gochar november 2021 Budh Ka Gochar 2021 budh ka gochar budh gochar fal Budh Gochar 2021 budh gochar bansal tag bansal news today bansal mp news today bansal mp news Aaj ka rashifal 2022 shani gochar 2022 ka rashifal in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें