
Wall-Writing Campaign: PM Modi के आह्वान पर BJP आज देशभर में दीवार लेखन अभियान का शुरू करने जा रही है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda दिल्ली में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करेंगे।
भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारी के क्रम में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत भी कर दी है। इस अभियान के तहत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता हर एक बूथ पर जाकर दीवार लेखन का काम करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1746785965757419861
इसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद,विधायक और पार्टी के सभी नेताओं को जुटने के लिए कहा गया है। हालांकि अभियान की शुरुआत भाजपा ने 5 जनवरी से कर दी है।
जिसके तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सभी नेताओं ने दीवार लेखन का काम किया। दीवार लेखन के जरिए भाजपा जनता में लोकसभा चुनाव का माहौल तैयार कर रही है ।
दीवार पर तरह-तरह के नारे लिखे जा रहे हैं और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल को चित्रित किया जा रहा है। नारों में सबसे प्रमुख नारा "तीसरी बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार" है जो हर बूथ की दीवार पर लिखा जाएगा।
संबंधित खबर:
हर बूथ पर कम से कम पांच स्थानों पर होगा दीवार लेखन का कार्य
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि पांच जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा न्यूनतम पांच जगह दीवार लेखन किया जाएगा ।
चुनाव की द्दष्टि से यह अभियान बेहद महत्वपूर्णः महेंद्र भट्ट
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव की द्दष्टि से यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें लिखी जाने वाले संदेशों में जनता से किए वादों का उल्लेख किया जा रहा है जिन्हें हम पूरा कर चुके हैं।
इनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर जनता से किए जाने वाले वादे भी हैं और पार्टी के स्वयं से किया संकल्प भी हैं।
लिहाजा प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है और इसमें लिखे संदेशों को आगे बढ़ाते हुए जन जन तक पहुंचाना है।
उधर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, गणेश जोशी व प्रेमचंद अग्रवाल ने भी दीवार लेखन किया।
ये भी पढ़ें:
MP Weather Update: राहत की खबर, अब नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें