Advertisment

Big Breaking: कांग्रेस के नगर अध्‍यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

Big Breaking: कांग्रेस के नगर अध्‍यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

author-image
Bansal News
Big Breaking: कांग्रेस के नगर अध्‍यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

Big Breaking: उत्‍तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी के लखनऊ-दक्षिण नगर अध्‍यक्ष दिलप्रीत सिंह बृहस्‍पतिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये।

Advertisment

28 April 2023 Ka Rashifal: शुक्रवार को इन्हें रहना होगा संभलकर, प्रतिकूल है समय, पढ़ें अपनी राशि

इसके कुछ घंटों बाद कांग्रेस ने सिंह और एक अन्‍य नेता अजय श्रीवास्‍तव 'अज्‍जू' को 'निष्‍कासित कर दिया। पूर्व में, लखनऊ छावनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके दिलप्रीत सिंह और उनके समर्थक आज प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये।

IPL 2023: रहाणे की टेस्ट टीम में वापसी के पीछे धोनी! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Advertisment

इसके कुछ घंटों बाद कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्‍य श्‍याम किशोर शुक्‍ला के हस्‍ताक्षर से जारी पत्र में दिलप्रीत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्‍कासन का आदेश जारी कर दिया गया। पार्टी ने अपने लखनऊ-उत्‍तर क्षेत्र के नगर अध्‍यक्ष अजय श्रीवास्‍तव उर्फ अज्‍जू को भी इसी आरोप में बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है।

Swiggy-Apna workforce: अब स्विगी में आने वाली बंपर 10 हजार नौकरियां, Apna के साथ मिलाया हाथ

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलप्रीत सिंह का भाजपा में स्‍वागत करते हुए कहा कि सिंह और उनके साथी नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा उम्‍मीदवारों को जीत दिलायेंगे। पाठक ने दूसरी पार्टियों से आकर भाजपा में शामिल हुए अन्‍य नेताओं का भी स्‍वागत किया।

Advertisment

Eyes TB Signs: कहीं आपको भी तो नहीं आंखों का TB, अंधेपन का हो सकते हैं शिकार, जानें लक्षण

इससे पहले, गत रविवार को शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी की महापौर पद की उम्‍मीदवार अर्चना वर्मा भी उप मुख्‍यमंत्री पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गयी थी। इसके चंद घंटों बाद भाजपा ने उन्‍हें शाहजहांपुर से ही महापौर पद का प्रत्‍याशी घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें..

>>Digvijay Singh MP Daura : चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस,6 विधानसभाओं के दौरे पर दिग्विजय सिंह

Advertisment

>>Supreme Court On Ayurved Doctors: क्या आयुर्वेदिक डॉक्टर को नहीं है MBBS के बराबर अधिकार, जानें क्या दिया सुप्रीम कोर्ट ने तर्क

up nikay chunav up civic elections updates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें