Advertisment

Farmer Protest: भारतीय किसान संघ की MP में बड़े आंदोलन की तैयारी, गेंहू-धान खरीदी को लेकर सरकार से है ये मांग

Farmer Protest: आंदोलन की तिथि शीघ्र किसान संघ घोषित करेगा। किसान संघ ने गांव गांव जाकर जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है।

author-image
Rahul Sharma
Farmer Protest: भारतीय किसान संघ की MP में बड़े आंदोलन की तैयारी, गेंहू-धान खरीदी को लेकर सरकार से है ये मांग

   हाइलाइट्स

  • 2700 रुपये गेंहू और 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने की मांग
  • बीजेपी को घोषणा पत्र में किये वादे को याद दिलाएगा किसान संघ
  • आंदोलन के लिये गांव-गांव में की जा रही बैठकें
Advertisment

Farmer Protest: दिल्ली किसान आंदोलन के साथ ही अब भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है। इसके लिये बैठकों का दौर शुरु हो गया है।

भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि घोषणा पत्र में किए वायदे सरकार पूरा करे। 2700 रूपये में गेंहू और 3100 रूपये में धान खरीदी सरकार सुनिश्चित करे।

ऐसा नहीं होने पर भारतीय किसान संघ प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन (Farmer Protest) करेगा।

Advertisment

   घोषणा पत्र में ये किये गए थे वादे

सरकार द्वारा इस सीजन के लिए गेंहू का घोषित समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति क्विंटल है। राज्य का बोनस मूल्य 425 रूपये है।

जिसे मिलाकर मोदी की गारंटी के नाम पर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 2700 रूपये प्रति क्विंटल गेंहू के दाम किसानों को देने की बात अपने घोषणा पत्र में की थी।

इसी प्रकार धान के समर्थन मूल्य 2100 रूपये पर 1000 बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति क्विंटल देने को कहा था।

Advertisment

अब प्रदेश का अन्नदाता भारतीय किसान संघ के बैनर तले मोदी की गारंटी के नाम पर घोषित गेंहू का 2700 व धान का 3100 रूपये मूल्य लेने के लिए आंदोलन (Farmer Protest) की राह पर चल पड़ा है।

संबंधित खबर: Farmers Protest: महाकाल के बाद किसान करेंगे रामलला के दर्शन, दिल्ली आंदोलन में जाने से रोकने ये है प्लान

   और इंतजार किसान नहीं करेगा

किसान संघ ने साफ कहा कि प्रदेश का किसान और इंतजार नहीं करेगा। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने प्रदेश के तीनों प्रांतों के कार्यकर्ताओं व किसानों के नाम पर पत्र लिखा है।

Advertisment

बकौल पत्र में उन्होंने किसानों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों को धान का 3100 रूपये और गेंहू का 2700 रूपये मूल्य देने के मूड में नहीं है, इसलिए आंदोलन (Farmer Protest) ही एक रास्ता है।

Farmer Protest rahul dhut

   गांव-गांव जनजागरण बैठकें शुरू

भारतीय किसान संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख राहुल धूत ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान संघ के कार्यकर्ताओ ने गांव गांव जाकर जनजागरण अभियान (Farmer Protest) शुरू कर दिया है।

धूत ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। पहले जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन कार्यक्रम होंगे और मांगे नहीं माने जाने पर बृहद स्तर पर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। आंदोलन की तिथि शीघ्र किसान संघ घोषित करेगा।

Advertisment

संबंधित खबर: Farmers Protest: किसानों का दिल्‍ली चलो मार्च, ट्रैफिक एडवायजरी जारी, कई सीमाएं सील, जानें पूरी जानकारी

   तीनों प्रांतों में आंदोलन की हो रही तैयारी

भारतीय किसान संघ के तीनों प्रांतों मालवा, मध्यभारत, महाकौशल प्रांत में किसान संघ के प्रमुख नेता गांव गांव में सदस्यता अभियान के साथ साथ आंदोलन की तैयारी के लिए बैठकें कर रहे हैं।

जिसमें शामिल जिला व तहसील के अध्यक्ष मंत्री आंदोलन (Farmer Protest) के विषयों को लेकर ग्राम समिति तक जाकर किसानों को अवगत कराएंगे।

Advertisment
Support Price government purchase of wheat and paddy farmers protest in mp Farmer Protest delhi farmers protest bharatiya kisan union
Advertisment
चैनल से जुड़ें