Advertisment

MP News: ADR रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, 205 MLA करोड़पति, कई पर आपराधिक केस दर्ज

ADR रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें प्रदेश के नवनिर्वाचित विकायकों में 90% करोड़पति हैं और कई पर आपराधिक केस दर्ज हैं।

author-image
Bansal News
MP News: ADR रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, 205 MLA करोड़पति, कई पर आपराधिक केस दर्ज

भोपाल। MP News: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को जारी हो चुके हैं, इसमें बीजेपी को 163 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

Advertisment

इधर, चुनाव के बाद ADR रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें प्रदेश के नवनिर्वाचित विकायकों में 90% करोड़पति हैं। 230 विधायकों के से 205 करोड़पति है, जिसमें से करीब 100 विधायकों की संपत्ति 5 करोड़ से अधिक है।

90 विधायकों पर आपराधिक केस

इसके अलावा कुल 90 विधायकों पर आपराधिक केस है, जिसमें एक नवनिर्वाचित विधाकय पर हत्या का केस दर्ज है। वहीं पांच पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

इन पांच विधायकों में विक्रम सिंह, इंदर सिंह परमार, यादवेंद्र सिंह और अन्य पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं। वहीं तीन ऐसे विधायक हैं, जिसपर अत्याचार रेप और अन्य अपराध के संबंधित में मामले दर्ज हैं।

Advertisment

वहीं अगर विधायकों की शिक्षा की बात की जाए तो, भाजपा के दो विधायक पांचवी पास और चार आठवीं पास हैं। इसी के साथ विधायकों की सबसे कम उम्र 30  और सबसे अधिक उम्र 81 साल है।

सबसे कम उम्र वाले विधायक

प्रियंका चचौडा 32 साल , शरद कॉल 32 साल, आतिफ अकील 33 साल, कमलेश्वर सैलाना 33 साल, मंजू राजेंद्र 34 साल , प्रतिमा बागड़ी 35 साल , राम सिया भारती 33, हेमंत कटारे 37 साल, दिव्यराज सिंह 37साल हैं।

सबसे उम्रदराज विधायक

नागेंद्र सिंह गुण और नागेंद्र सिंह नागौद 80 और 81 साल के हैं. कमलनाथ 76 साल, जयंत मलैया 76 साल, भंवर सिंह शेखावत 74 साल, बिसाहू लाल 73 साल, पन्नालाल शाक्य 73 साल है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  

CG Aaj Ka Mudda: कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला CM? महिला-आदिवासी और OBC पर सस्पेंस

MP News: फूल सिंह बरैया से पहले इस नेता ने अपने मुंह पर पोती काली स्‍याही, BJP पर लगाया बड़ा आरोप  

Bhopal News: अरेरा कॉलोनी में चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला, BJP कार्यकर्ता की कटी उंगलियां

Advertisment

Current Affairs Quiz in Hindi: 06 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Bhopal News: इस दिन से शुरू होगा तब्लीगी इज्तिमा, 10 हजार वॉलिटियर्स संभालेंगे ट्रैफिक   

mp politics mp news in hindi MP MLA criminal cases registered MP ADR report in hindi MP ADR report MP 205 MLAs millionaires
Advertisment
चैनल से जुड़ें