Advertisment

Aaj ka Rashifal 6 Jan 2026: मेष वाले घूमने का कर सकते हैं प्लान, वृष वाले समय से निपटाएं काम, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

6 जनवरी मंगलवार सकट चौथ का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
Aaj ka Rashifal  6 January 2026 mesh vrash mithun kark Dainik Rashifal new Year Horoscope update 2026

Aaj ka Rashifal 6 January 2026 Mangalvar Sakat Chauth Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 6 जनवरी मंगलवार सकट चौथ का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2025  मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 6 January 2026

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन परोपकार में बीतेगा। 6 जनवरी को आप कई कामों में बढ़कर भाग लेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सामने आएगी। खानपान में बदलाव आपको उदर रोग से परेशान कर सकता हे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी को गुड़ चढ़ाने से लाभ होगा। 

वृषभ राशि दैनिक राशिफल 

वृष राशि वालों के लिए मंगलवार दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काम को समय से निपटाने की कोशिश करें। वाहनों का उपयोग करने से पहले सावधानी से करने की सलाह दी जा रही है। विरोधियों से सावधान रहें। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए परेशान कर सकते हैं। संतान को किसी एक्टिविटी में शामि​ल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों को मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके शत्रु भी मित्र बनेंगे। पर भूलकर भी उनपर भरोसा न करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।  जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान कर सकते हैं। 6 जनवरी को आपका लकी नंबर 5 लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

मंगलवार का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान संबंधी कोई समस्या का समाधान हो सकता है। अपनी जल्दबाजी की आदत से बचना होगा। वरना काम में समस्या आ सकती है। काम को लेकर लापरवाही न करें। दिखावे के चक्कर में नहीं पड़ें तो ही अच्छा है। किसी से काम को लेकर हां न करें। पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से लाभ होगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2026: गुरु का स्वराशि में प्रवेश किसकी बढ़ाएगा टेंशन, किसे मिलेगी गुड न्यूज

daily horoscope dainik rashifal aaj ka Rashifal 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें