Gold Price Today: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। कुछ ही दिन पहले 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका गोल्ड अब हर दिन सस्ता हो रहा है। एमसीएक्स (MCX) से लेकर लोकल सर्राफा बाजार तक, हर जगह सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है।
क्यों गिर रहा है सोने का भाव?
-
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर (US-China Trade War) खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
-
दोनों देश किसी डील के लिए तैयार हो सकते हैं, जिससे बाज़ार में अनिश्चितता कम हो रही है।
-
इसी वजह से डॉलर मजबूत हुआ है और गोल्ड की चमक कुछ फीकी पड़ गई है।
रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता हुआ सोना?
-
एमसीएक्स पर शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹92,700 था।
-
यह अपने ऑल टाइम हाई ₹99,358 से पूरे ₹6,658 सस्ता हो चुका है।
-
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत $3240.88 प्रति आउंस और कॉमेक्स गोल्ड $3257 प्रति आउंस रही।
यह भी पढ़ें- युवाओं के लिए बिजनेस का सुनहरा मौका! इंडियन मार्केट में लगातार बढ़ रही इस प्रोडक्ट की मांग
क्या फिर बढ़ेगा गोल्ड का रेट?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका चीन पर लगे टैरिफ में नरमी लाता है, तो डॉलर और मज़बूत होगा और गोल्ड की कीमत और गिर सकती है।
हालांकि, कई जानकारों का मानना है कि गोल्ड का दाम ₹92,000 से ₹94,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।
बड़े शहरों में सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹92,715 | ₹100,638 |
मुंबई | ₹92,810 | ₹100,749 |
चेन्नई | ₹93,080 | ₹96,441 |
कोलकाता | ₹92,690 | ₹99,476 |
बेंगलुरु | ₹92,890 | ₹96,245 |
हैदराबाद | ₹95,529 | ₹95,529 |
पुणे | ₹87,573 | ₹95,533 |
इंडियन बुलियन मार्केट
कैरेट | कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
24 कैरेट | ₹93,954 |
22 कैरेट | ₹86,062 |
18 कैरेट | ₹70,466 |
14 कैरेट | ₹54,963 |
चांदी का भी हाल बुरा!
1 किलो चांदी का ताज़ा रेट: ₹94,125
गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।
सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व
अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।
भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।
यह भी पढ़ें- अब ATM से कैश निकालना होगा महंगा: हर निकासी पर देना होगा ज्यादा पैसा