नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में सावन के महीने Dream Interpretation Lord Shiva: को खास माना जाता है। Swapna Shastra कल यानि 14 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। ये तो सभी जानते हैं कि ये महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति के खास माना जाता है। Sawan 2022 हिंदू धर्म में सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सावन के महीने में आपको सपने में भोलेनाथ के दर्शन हो जाएं तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है।
सपनों में शिव —
अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति सोते समय कोई न कोई सपना जरूर देखता है। कई बार उसे अच्छी तो कई बार बुरी चीजें सपने में आती हैं। वहीं सपने में कई बार हमें किसी मंदिर या भगवान के दर्शन भी हो जाते हैं। इतना ही नहीं सपनों में सर्प देखकर हम भयभीत भी हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सावन के महीने में सपने में भोलेनाथ या नागदेवता के दर्शन हो जाएं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं भोलेनाथ से जुड़े इन सपनों का क्या मतलब है।
सपने में शिवजी दिखाई देना —
पंडित रामगोविंद शास्त्री कहते हैं हिन्दु धर्म में सपनों में नागदेवता के दर्शन होना कभी शुभ और कभी अशुभ संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में भोलेनाथ के दर्शन होते हैं तो यह एक बेहद शुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपकी हर मनोकामना पूर्ण होने वाली है। साथ ही मान्यता है कि ऐसा सपना देखने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाकर उनकी सच्चे मन से पूजा और प्रार्थना करनी चाहिए।
काले सांप दिखने से क्या होता है —
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अगर सपने में काला सांप Sawan 2022 दिखे तो ये अच्छा सूचक नहीं माना जाता। ऐसा दिखना आपके जीवन में कष्ट और दुख तकलीफ के आने का संकेत देता है। सफेद सांप दिखे तो समझिए आपके जीवन में धन की बारिश होने वाली है।
सांप काटते हुए दिखे तो ये कष्टकारी होता है।
शिवलिंग पर लिपटा सांप दिखे तो इसके अच्छे संकेत होते हैं।
सांप काटने के बाद मर जाए तो क्या होगा —
ज्योतिषाचार्य अनिल पांडे के अनुसार सपने अगर आपको सांप काट ले और वह मर जाए तो आपके जीवन में अशुभ संकेतों को दर्शाता है।
अगर आपको फन उठाए सांप दिखे तो इसके शुभ संकेत होते हैं।
भगवान शिव का मंदिर दिखाई देना
यदि कोई व्यक्ति सपने में भगवान शिव का मंदिर देवता है तो यह इस बात का इशारा है कि आपके जीवन में चल रही कठिनाइयों से आपको मुक्ति मिलने वाली है और तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं।
सपने में शिवलिंग के दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि यदि आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं तो यह व्यक्ति के मान-सम्मान और यश में वृद्धि का संकेत माना जाता है।
भोलेनाथ का त्रिशूल दिखाई देना
हिंदू धर्म में भगवान शिव का हथियार त्रिशूल बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में किसी व्यक्ति को सपने में शिवजी के त्रिशूल के दर्शन होते हैं तो यह जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलने का इशारा माना जाता है।
Vastu Tips For Lord Shiv : भूलकर भी यहां न लगाएं शिवजी की फोटो