Advertisment

2 Nov 2022 Ka Rashifal : कर्क राशि वालों को पेट में पीड़ा हो सकती है, पढ़ें बुधवार के लिए क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

नई दिल्ली।  2 Nov 2022 Ka Rashifal अंग्रेजी का नया महीना शुरू हो गया है। astrology ऐसे में 2 नवंबर यानि बुधवार का दि आपके क्या लेकर आया। जानते हैं पंडित अनिल पांडे से।

Advertisment

मेष राशि
आप का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आप दूरदेशी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका व्यापार उत्तम चलेगा धन की प्राप्ति होगी कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपके परिश्रम से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृष राशि
मुकदमे में आपकी जीत होगी। अगर आप रोगी हैं तो रोग से मुक्ति भी मिल सकती है। शत्रुओं से संधि होगी। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मिथुन राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गलत रास्ते से धन आने का अच्छा योग है। ठीक रास्ते से भी धन प्राप्त होगा। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। संतान से आपको मदद मिलेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

Advertisment

कर्क राशि
शत्रुओं का नाश होगा परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। आपके पेट और गर्दन में पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। आप द्वारा सुख की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा सामान खरीदा जा सकता है। आपकी आपके कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका बहुत ज्यादा साथ नहीं देगा। गुरुवार का व्रत करें। गुरुवार को रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर उनका दर्शन करने और राम रक्षा स्त्रोत का जाप करने से लाभ होगा।

सिंह राशि
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके क्रोध में वृद्धि होगी। भाग्य कम साथ दे सकता है। भाइयों और बहनों के साथ अच्छे बुरे संबंध रहेंगे। संतान से आपको कोई विशेष लाभ नहीं प्राप्त होगा। भगवान शिव का अभिषेक करें।

कन्या राशि
आपको धन प्राप्ति होने का बहुत उत्तम योग है। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। आपको अपने पुत्रों से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी। अधिकारियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में कमी आएगी। प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

तुला राशि
आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य के स्थान पर परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करें। भाग्य भी आपका ठीक-ठाक साथ देगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। बड़ी गाड़ी, मकान या ऐसी ही कोई सुख वर्धक वस्तु आप खरीद सकते हैं। मुकदमे में विजय मिलेगी। भाइयों से तकरार होगी ।पेट में पीड़ा हो सकती है। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम 3 बार पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य सामान्य है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। आप पूरे सप्ताह विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन जाप करें।

धनु राशि
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके पास धन आने का बड़ा सुंदर योग है। संतान से सुख मिलेगा। भाइयों के कष्ट समाप्त होंगे। सन्तान के साथ संबंधों में सुधार होगा। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके सुख में कमी आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें।

Advertisment

मकर राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है। आप सुख संबंधी कोई सामग्री क्रय कर सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। शत्रुओं की पराजय होगी। भाग्य साथ देगा। भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं। शुक्रवार को मंदिर में जाकर चावल का दान दें।

कुंभ राशि
आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपका क्रोध भी बढ़ेगा। आपके भाइयों का भला होगा। बहन के साथ आपका संबंध खराब हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार का व्रत रहें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें।

मीन राशि
आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। आप दुर्घटना से बचेंगे। आपके पास धन आने का योग है। आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको परेशानी आ सकती है। आप आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

New Year Horoscope 2023 : मेष राशि वालों के लिए क्या खास लेकर आ रहा है नया साल, कैरियर, विवाह, संपत्ति के मामले में कैसा होगा, जानें

New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

New Year Horoscope 2023 : नए साल 2023 में मिथुन राशि के जीवन में होंगे कई बदलाव, पढ़ें वार्षिक राशिफल

New Year Horoscope 2023 kark Rashi : नए साल में कर्क राशियों के ​जीवन में आएगा भूचाल, पढ़ें वार्षिक राशिफल

New Year Horoscope 2023 Singh Rashi : सिंह के समान तेज चमकेगा सिंह राशि के जातकों का भाग्य, पढ़ें कैसा रहेगा नया साल आपके लिए

Rashifal rashifal 2022 Aaj ka rashifal Rashifal Today daink rashifal love rashifal today love rashifal 2 Nov 2022 Ka Rashifal : 2 november 2022 dainik rashifal bengali ajker rashifal 2 november 2022 november rashifal 2022 dhanu november rashifal 2022 kanya november rashifal 2022 kark november rashifal 2022 kumbh november rashifal 2022 makar november rashifal 2022 meen november rashifal 2022 mithun november rashifal 2022 singh november rashifal 2022 tula
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें