Advertisment

हरतालिका तीज के अवसर पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

author-image
Bansal News
हरतालिका तीज के अवसर पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौभाग्य का पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली संस्कृति का परिचायक है। ऐसे पर्व हमारी पुरातन संस्कृति को बनाए रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस व्रत को रखने वाली महिलाओं की कामना को पूर्ण करे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें