Advertisment

सबसे बड़े टेलिस्कोप से सारिका ने कराया सबसे बड़े ग्रह के दर्शन

author-image
deepak
सबसे बड़े टेलिस्कोप से सारिका ने कराया सबसे बड़े ग्रह के दर्शन

4 इंच व्यास की तुलना में 16 गुना अधिक प्रकाश एकत्र करने वाले और 799 गुना आर्वधन क्षमता वाले मध्यभारत के विशाल टेलिस्कोप से सौरमंडल के सबसे विशाल ग्रह जुपिटर का अवलोकन कराया गया। खगोलविज्ञान प्रसारक सारिका ने बच्चों के साथ आमलोगों को इस समय सांध्यकालीन आकाश में स्थित चंद्रमा, शनि , मंगल के साथ बृहस्पति का अवलोकन कराके वैज्ञानिक जानकारी दी। आकाशदर्शन के इस कार्यक्रम में मानव नेत्र की तुलना में 3257 गुना अधिक प्रकाशसंग्रहण करने वाले इस टेलिस्कोप से बच्चों ने जुपिटर के चार बड़े मून आयो, यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो को देखा।

Advertisment

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-26-at-6.54.20-PM.mp4"][/video]

सारिका ने बताया कि यदि पृथ्वी एक अंगूर के बराबर मानें तो जुपिटर बास्केट बॉल के बराबर होगा। जुपिटर के भूमध्य रेखा पर 11 पृथ्वी रखी जा सकती हैं। यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। जुपिटर हमारे सौरमंडल के अन्य ग्रहों की तुलना में दोगुने से अधिक भारी है। जुपिटर लगभग हर 10 घंटे में अपने अक्ष पर एक बार घूमता है लेकिन सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 12 पृथ्वी वर्ष लगते हैं।

publive-image

सारिका ने बताया कि जुपिटर के अब तक 80 चंद्रमा खोजे जा चुके है। इनमें से 57 का नामकरण हो चुका है बाकी 23 प्रतीक्षासूची में हैं। जुपिटर का ग्रेट रेड स्पॉट सदियों पुराना तूफान है जो कि पृथ्वी से भी बड़ा है। इसकी धारियां वास्तव में अमोनिया और पानी के ठंडे बादल हैं जो हाइड्रोजन और हीलियम के वातावरण में तैर रहे हैं। सारिका ने जानकारी दी कि सूर्य से पांचवा ग्रह जुपिटर इस समय पृथ्वी से लगभग 66 करोड़ किमी दूर था। जुपिटर का परावर्तित प्रकाश पहुंचने में ही लगभग 37 मिनिट लग रहे हैं। यह इस समय हमसे दूर होता जा रहा है।

Advertisment

publive-image

सारिका ने बताया कि बड़े साइंससेंटर में भी इस प्रकार के टेलिस्कोप नहीं है। बच्चों एवं आमलोंगों में निःशुल्क रूप से खगोलविज्ञान को प्रोत्साहन देने उन्होंने स्वयं के व्यय पर इसे आयात किया है।

sarika gharu
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें