Advertisment

शाजापुर में प्रदेश स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

author-image
deepak
शाजापुर में प्रदेश स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

शाजापुर/आदित्य शर्मा : शाजापुर में प्रदेश के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । स्थापना दिवस के अवसर पर एक सप्ताह के कार्यक्रम के तहत 01 नवम्बर को स्थानीय गांधी हॉल में मध्यप्रदेश दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गान व मध्यप्रदेश गान गाया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मलखम्ब का प्रदर्शन खिलाडियों द्वारा किया गया।

Advertisment

publive-image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने कहा कि देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों से लेकर इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने में समाए हुए हैं। मध्‍य प्रदेश का जन्‍म देश को आजादी मिलने के बाद हुआ। धार्मिक रूप में प्रदेश इसलिए भी खास है कि 12 शिव ज्योर्तिलिंग में से 2 (ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर) मध्‍य प्रदेश में हैं।

publive-image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि प्रदेश प्रदेश गान से ही स्पष्ट होता है कि प्रदेश में स्थित भीमबेटका गुफाये पाषाण काल की है जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि मध्यप्रदेश 30 हजार ईसा पूर्व अस्तित्व में था। कार्मक्रम को जिला पंचायत हेमराजसिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एसपी जगदीश डावर, एएसपी टी.एस.बघेल, एसडीएम नरेन्द्रनाथ पाण्डे, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, पूर्व विधायक पुरूषोत्त्म चन्द्रवंशी,भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवंशी, सीएमओ राकेश चौहान, तहसीलदार सुनील जायसवाल, पार्षदगण एवं छात्र-छात्राएं सहित नागरिकगण उपस्थित थे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने नशामुक्ति को लेकर उपस्थितजनो को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.हेमंत दुबे ने किया।

publive-image

state foundation day shajapur today news shajapur today latest news shajapur news today shajapur news mp shajapur news madhya pradesh shajapur news live shajapur news in hindi today shajapur News in Hindi shajapur news hindi shajapur news aaj ki shajapur news 2018 shajapur News shajapur mp news shajapur latest news shajapur foundation day 2022 shajapur foundation day SHAJAPUR ACCIDENT NEWS Shajapur Accident Shajapur school bus accident news in shajapur mp shajapur news MP news MP Foundation Day 2021 MP Foundation Day madhya pradesh news Madhya Pradesh Foundation Day foundation day foundation chhattisgarh state foundation day chhattisgarh rajya foundation day chhattisgarh news chhattisgarh foundation day status chhattisgarh foundation day 2021 chhattisgarh Foundation Day chhattisgarh foundatin day cg foundation day 2021 cg foundation day bjp foundation day 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें