Advertisment

शाजापुर : अवैध हथियार रखने बैचने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

author-image
deepak
शाजापुर : अवैध हथियार रखने बैचने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

शाजापुर/आदित्य शर्मा : शाजापुर जिले में एसपी जगदीश डावर ने लगातार क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिये थे ताकि अपराधियों में कानून का डर रहे एवं अराजक तत्वों से समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे। जिले की कालापीपल पुलिस ने अवैध हथियार रखने बैचने वाले गिरोह 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर 04 देशी पिस्टल, 03 देशी कट्टे, 08 जिंदा कारतुस, 02 धारदार चाकु, 02 धारदार फालिये जप्त किया है। जिसकी किमत एक लाख 80 हजार रूपय बताई जा रही है।

Advertisment

publive-image
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम पर एसपी जगदीश डावर ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया है। इस दौरान एएसपी टी.एस.बघेल व कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी मौजूद रहे। एसपी श्री डावर ने बताया कि थाना कालापीपल पुलिस 30 दिसम्बंर को मुखवीर द्वारा सूचना मिली थी की 02 संदिग्ध व्यक्ति समेल की पुलिया खरदौनकला पर अवैध रूप से हथियार लिये खडे है।

publive-image

सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर कालापीपल पुलिस द्वारा दोनों संदेहियो कि तस्दीक की गई जिनके नाम अनिल पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार निवासी ग्राम सेमलिया, जुल्फकार पिता बाबू खाँ निवासी ग्राम मुडला मैना के मिले जिनकी तलाशी लेते दोनों के पास में अवैध एक - एक देशी पिस्टल मय जिन्दा कारतूस के मिले, जिन्हें आरोपी गण अनिल पाटीदार व जुल्फकार खाँ से जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया एवं थाना कालापीपल पर अपराध क्रमांक 640/22 धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया, दौराने विवेचना आरोपी गण के सहयोगी अरबाज खाँ पिता कादर खाँ निवासी ग्राम मुडला मैना व दीपक पिता सोहन लाल शर्मा निवासी बिरगडी थाना कुरावर को गिरफ्तार किया गया।

publive-image
एसपी श्री डावर ने बताया कि आरोपी अरबाज खों के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल कीमती 25000 रूपये 01 अवैध देशी कट्टा कीमती 5000 रू. मय जिन्दा 02 कारतूस कीमती 400 रू के जप्त किये गये एवं आरोपी दीपक शर्मा के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल कीमती 30000 रु02 अवैध देशी कट्टे कीमती 20000 रूपये, दो धारदार फालिये कीमती 2000रू 02 धारदार चाकु कीमती 1000 रु के जप्त किये गये। कुल 04 आरोपी अनिल पाटीदार, जुल्फकार खाँ, अरबाज खाँ, दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर कुल अवैध हथियार 04 देशी पिस्टल, 03 देशी कट्टे, 08 जिंदा कारतूस, 02 धारदार चाकु, 02 धारदार फालिया कुल कीमती मसरूका 180000 रू का जप्त किया गया है। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रवि भण्डारी, उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि विजय यादव, प्रआर नीलेश श्रोत्रिय, आरक्षकगण वेदप्रकाश परमार, विवेक गोस्वामी, नयन यादव, सुमित पटेल, करण वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा की मुख्य भूमिका रही।

Advertisment

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-31-at-5.51.36-PM.mp4"][/video]

shajapur today news shajapur today latest news shajapur news today shajapur news mp shajapur news madhya pradesh shajapur news live shajapur news in hindi today shajapur News in Hindi shajapur news hindi shajapur news aaj ki shajapur News shajapur mp news shajapur latest news shajapur in hindi news shajapur hindi news SHAJAPUR ACCIDENT NEWS Shajapur school bus accident news in shajapur mp shajapur news MP news madhya pradesh news chhattisgarh news
Advertisment
चैनल से जुड़ें