/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Arun-Yadav-got-the-responsibility-of-Chhattisgarh-scaled-1.jpg)
मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव को एक कांग्रेस ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने अरूण यादव को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए पर्यवेक्षकों बनाया है। जिसके तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है। वहीं मध्यप्रदेश के लिए प्रमोद तिवारी को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-27-at-3.40.39-PM-735x1024-1-401x559.jpeg)
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते एक दिन पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी और ब्लाक अध्यक्षों की बैठक ली थी। जिसमेंं भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद ठीक एक दिन बाद अरूण यादव को कांग्रेस ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें