Advertisment

लाड़ली बहनें ध्यान दें: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ये बात सुनकर खिल जाएंगे MP की महिलाओं के चेहरे!

author-image
Preetam Manjhi
लाड़ली बहनें ध्यान दें: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ये बात सुनकर खिल जाएंगे MP की महिलाओं के चेहरे!

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी
  • मंत्री शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान
  • अब बहनों को हर महीने मिलेंगे 10 हजार
Advertisment

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी वाली खबर है। आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने एमपी की लाड़लियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनों को अब लखपति बहना बनाना है। बहन की आमदनी हर महीने 10 हजार करेंगे। अब बहनें पूरे साल में 1 लाख से ज्यादा कमाएंगी। लखपति दीदी वाला डिपार्टमेंट भी मेरे पास है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ये ऐलान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) को लखपति बहना बनाना है। हर एक बहन की महीने की आमदनी 10 हजार करेंगे। लखपति दीदी को साल का एक लाख से ज्यादा देंगे। चाहे वो किसान परिवार से हो या गरीब परिवार से सभी को आगे बढ़ाना है।

Advertisment

आगे शिवराज सिंह ने कहा कि लखपति दीदी वाला डिपार्टमेंट भी मेरे ही पास है। इसके लिए जिले के सभी कलेक्टर तेजी से काम करेंगे। सेल्फ हेल्फ के माध्यम से बहनों (Ladli Behna Yojana) को अलग-अलग प्रकार का काम सिखाएंगे।

बहने काम करेंगी तो बैंक से पैसा मिलेगा। बहनों (Ladli Behna Yojana) के द्वारा बनाई गई चींजों को बेचने के लिए भी मदद करेंगे। मध्यप्रदेश की बहनों को आंसुओं के समुद्र में डूबने नहीं देंगे। चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए जी-जान लगा देंगे।

सीएममोहन यादव ने कहा लाड़ली बहनों का हमेशा रखा जाएगा ख्याल

वहीं लाड़ली बहनों को लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने बालाघाट में ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहनाओं का हमेशा ध्यान रखती आई है और आगे भी रखेगी।

Advertisment

जुलाई महीने की आने वाली 5 तारीख को लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही योजना की राशि को जल्द बढ़ाने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में जल्द ही बढ़ेगी लाड़ली बहनों की राशि: सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, जुलाई में 5 तारीख को आएंगे पैसे

लाड़ली बहनें ध्यान दें: MP की महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार या 1250 ही रहेगी राशि, मोहन सरकार के बजट से मिल गया बड़ा अपडेट!

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें