Advertisment

लक्ष्मण सिंह ने सिंधिया और शिवराज पर साधा निशाना, बोले, उप चुनाव में जनता हराकर दंड देगी

author-image
Bansal News
लक्ष्मण सिंह ने सिंधिया और शिवराज पर साधा निशाना, बोले, उप चुनाव में जनता हराकर दंड देगी

भोपाल। मध्य प्रदेश मेें उपचुनाव के पहले भाजपा कांग्रेस नेता एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई व चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने आज एक ट्वीट किया है। लक्ष्मण सिंह ने क्षेत्रीय भाषा में ट्वीट कर सिंधिया और शिवराज पर निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि '75 हजार का आंकड़ा दे रहे महाराज और शिवराज' 'अगर सच होता तो चुनाव क्यों हारते सिंधिया' 'उप चुनाव में जनता हराकर दंड देगी'।

Advertisment

आरोपों का जवाब देंगे कांग्रेस नेता
उधर ग्वालियर-चंबल संभाग सियासत का अखाड़ा बना हुआ हैं बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी इस अखाड़े में उतरने वाली है। बुधवार यानि 26 अगस्त को कांग्रेस के कई दिग्गज नेता ग्वालियर पहुंचेंगे और बीजेपी की तरफ से लगाए गए सारे आरोपों का जवाब देंगे।

पोस्टर लगा दिए गए हैं
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता यहां पहुंचेंगे। यहां पहुंचने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति और केपी सिंह ग्वालियर पहुंचेंगे। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। शहर में इन नेताओं के स्वागत और अभिनंदन के लिए पोस्टर लगा दिए गए हैं।

Advertisment

उपचुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी
उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है और दोनों ही पार्टियों ने क्षेत्र में अपना कार्यक्रम शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियों के नेताओं के ग्वालियर-चंबल संभाग में दौरे से सरगर्मी बढ़ गई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें