/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Mangilal-Shah-passed-away-scaled-1.jpg)
मध्यय प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी के लिए दुखद खराब सामने आई है। शनिवार को पार्टी के एक कार्यकर्ता मांगीलाल शाह का निधन हो गया। शाह के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कैंप के पास मांगीलाल शाही की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं भारत यात्रा यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उनके अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। सिंह ने शाह के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से गुजर रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी कांग्रेस नेता व पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मंगीलाल शाह अपने वाहन से आगर मालवा पहुंचे थे। यहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में सुसनेर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें