Advertisment

रामलीला में हनुमान बने कलाकार की अचानक मौत, हैरान कर देने वाली घटना

author-image
deepak
रामलीला में हनुमान बने कलाकार की अचानक मौत, हैरान कर देने वाली घटना

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामलीला में हनुमान बने कलाकार की अचानक मौत ने सभी को हैरान करके रख दिया है। कलाकार हनुमान मंच पर प्रस्तुति देते हुए मंच से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Advertisment

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में बीते रविवार की शाम को नवरात्रि के मौके पर देवी जागरण के पंडाल में रामलीला चल रही थी। कार्यक्रम में हनुमान की भूमिका निभा रहे युवक की पूछ में अचानक आग लग गई। इसी दौरान मंचन करते-करते हनुमान मंच से नीचे गिर गए और उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसकी मौत हुई है। कलाकार का नाम राम स्वरुप बताया जा रहा है।

मृतक की पत्नी का बुरा हाल

घटना की जानकारी लगते ही मृतक की पत्नी अनसुईया और उसका परिवार मौके पर पहुंचा। परिजनों और मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी अनसुईया देवी विकलांग है। मृतक की एक 2 साल की लड़की भी है। मृतक ही पूरे परिवार के घर खर्च को चलाता था, लेकिन अब परिवार पर संकट आ गया है। बताया जा रहा है कि युवक आसपास के इलाके में फेरी लगाकर सामान बेच कर अपना और परिवार का पेट पाल रहा था।

मृतक हर साल देवी पूजन के दौरान रामलीला में हनुमान का रोल करता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है। मृतक की पत्नी विकलांग है उसकी एक 2 साल की बच्ची भी है।

Advertisment
hindi news latest hindi news Breaking News today news latest news uttarakhand news top news UP News abp news news live Live News uttar pradesh news up latest news Fatehpur News Fatehpur Ramleela up live news up news live artist death fatehpur firing news fatehpur hanuman fatehpur ki news fatehpur latest news fatehpur live news fatehpur news hindi fatehpur news live fatehpur news today fatehpur news update fatehpur up Sikar News up fatehpur news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें