/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/desh1.jpg)
मथुरा. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बने राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, नृत्यगोपाल दास को सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की शिकायत थी। जांच के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसके बाद डॉक्टर्स की एक टीम उनके इलाज के लिए पहुंच गई है। स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलने पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नृत्यगोपाल दास का हाल जाना है। योगी ने मथुरा के डीएम को फोन कर महंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1293793007863504899
योगी ने ने मेदांता के डॉ त्रेहन से भी फोन पर बात की और उनसे तत्काल महंत नृत्यगोपाल दास को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि नृत्यगोपाल दास श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा गए थे। जन्मोत्सव के बाद वह स्टेट बैंक स्थित राम मंदिर पर रुके हुए थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us