Advertisment

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

author-image
Bansal News
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल उइके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान गणेश विघ्न-विनाशक तथा ज्ञान एवं बुद्धि के देवता है। किसी भी कार्य का शुभारंभ गणपति की पूजा के साथ की जाती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

Advertisment

cg rajyapal anusuiya uikey twitter pic

हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

सूत्र में बांधने के लिए शुरू किया गया
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए शुरू किया गया।

नियमों का कड़ाई से पालन करें
सार्वजनिक गणेश उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि इस साल पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। उन्होंने अपील की है कि लोग कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें