Advertisment

मौसम विभाग का अलर्ट, आने वाले कुछ दिनों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

author-image
News Bansal
मौसम विभाग का अलर्ट, आने वाले कुछ दिनों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

भोपाल: प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने अपना कहर ढ़ाना शुरू कर दिया है। नए साल में मौसम के तेवर में और भी ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आज से भोपाल बादल छाने लगे हैं, अब बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
अगले दो दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी बारिश और ओले गिरने की संभावनाएं जताई जा रही है।

Advertisment

प्रदेश के 21 शहरों में 10 डिग्री से कम पारा

प्रदेश के 21 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इस दौरान भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में तीन से 4 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। जहां ग्वालियर में सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। तो वहीं भोपाल में 9.9, इंदौर में 12 और जबलपुर में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

कई इलाकों में कड़ाके की ठंड

भोपाल में रात का तामपाम गिरा, दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिल गई है। वहीं भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में ठंड का कहर जारी है। रात के समय राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिली। लेकिन दोपहर में दिन का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गाय थआ। तापमान में इजाफा होने से ठंड से राहत मिली। इसमें 6.4 डिग्री इजाफे के बावजूद यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। रात के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

weather update Weather Alert todays temperature in bhopal temperature in bhopal mausam update in mp malwa nimad cold day aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें