Advertisment

'मां' बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली नें फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

author-image
News Bansal
'मां' बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली नें फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

Image source- insta virat.kohli

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के घर बहुत जल्द नया मेहमान आने वाला है। उनके घर जल्द नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Advertisment

https://www.instagram.com/p/CEYZIPllBzF/?utm_source=ig_embed

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेहर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा है- “And then, we were three! Arriving Jan 2021.” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अनुष्का और अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का बेबी बम्प के साथ नजर आ रही हैं।

विराट ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि साल 2021 जनवरी में वह दो से तीन होने वाले हैं। विराट के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा विराट और अनुष्का को बधाई का सिलसिला शुरु हो गया।

Advertisment
चैनल से जुड़ें