Advertisment

मध्यप्रदेश : बड़ा ऐलान, प्रदेश के किसानों का होगा कर्जा माफ!

author-image
deepak
मध्यप्रदेश : बड़ा ऐलान, प्रदेश के किसानों का होगा कर्जा माफ!

Mp Politcs : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐलान करते हुए कहा है कि अगर साल 2023 में कांग्रेस की सरकार बनती है। तो प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। कर्ज माफी की योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा, जिसके तहत किसानों का कर्जा माफ होगा। बता दें कि कांग्रेस ने साल 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में किसानों का कर्जा माफी करने का उल्लेख किया गया था लेकिन 2020 में कमलनाथ सराकर गिर गई थी, लेकिन कमलनाथ ने दावा किया था की उनकी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है।

Advertisment

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की शुरूआत हो चुकी है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के उत्साह में कमलनाथ ने यह बड़ा ऐलान किया है। कमलनाथ ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि “शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई किसान कर्ज माफी योजना कांग्रेस की सरकार वापस आते ही दोबारा शुरू की जाएगी।” आपको बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। सरकार बनी कमलनाथ मुख्यमंत्री बने और पहले दिन शपथ लेने के साथ ही उन्होंने किसानों के कर्ज माफी करने के आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए।

कांग्रेस का दावा है कि कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू भी हो गई थी और लगभग 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हो गया था। लेकिन बीजेपी ने सरकार गिरा दी और कर्जा माफी की योजना अधर में लटक गई।अब कमलनाथ कह रहे हैं कि यदि दोबारा सरकार बनती है तो इसे फिर लागू किया जाएगा।

Kisan kamal nath news kamal nath Kamal Nath government Kamal Nath Latest News CM Kamal Nath kamal nath resign kamal nath resign as cm kamal nath resigns kamal nath interview kamal nath sarkar kamal nath floor test kamal nath quits as cm kamal nath resignation kamal nath resignation as cm kamal nath resigns as cm 19.24 crore under Kisan Karj Mafi Yojana cm kamal nath announces resignation drought-affected farmers' loan waiver Farmers' loan waiver Gehlot government will waive farmers' loan kamal nath resign from post of mp cm kamal nath's anti-migrant comment kamal nath's appeal to muslim video KCC loan information KCC loan of farmers will be waived kisan karj mafi loan amnesty scheme 2022 loan waiver loan waiver scheme Madhya Pradesh Kisan Karj Maaf UP Kisan Karj Maaf UP Kisan Karj Mafi Scheme 2021 Online Apply Uttar Pradesh Kisan Rin Mochan Yojana beneficiary list whether farmers' loan will be waived or not
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें