Advertisment

मध्यप्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात! जानिए कहां से चलेगी, कितना होगा किराया

author-image
deepak
मध्यप्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात! जानिए कहां से चलेगी, कितना होगा किराया

Jaipur—Indore Vande Bharat Train :  भारत सरकार और रेलवे का ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन के तहत देश के कई हिस्सों में वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। वंदे भारत ट्रेन भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी घोषणा देश के प्रधानमंत्री ने खुद की थी। जिसके बाद से लगातार वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने की संभावनएं तेज हो गई है।

Advertisment

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान और मध्यप्रदेश के लोगों को नए साल में वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। सूत्रों की माने तो 10 जनवरी के बाद से वंदे भारत ट्रेन जयपुर और इंदौर के बीच चलाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि इससे पहले जनवरी के पहले सप्ताह में वंदे भारत ट्रेन को चलाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। सूत्रों के अनुसार जयपुर—इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन इंटरसिटी की तरह एक दिन में एक चक्कर लगाएगी।

यह है प्रस्तावित रूट?

सूत्रों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन जयपुर दुर्गापुर से दोपहर को 3 बजकर 10 बजे चलेगी जो सवाई माधोपुर, नागदा, उज्जैन से होते हुए रात 12 बजकर 15 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी। वही इंदौर से यह वापिस सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चलकर उज्जैन, नागदा, सवाई माधोपुर होते हुए दुर्गापुरा जयपुर पहुंचेगी।

कितना होगा किराया?

सूत्रों के अनुसार जयपुर से इंदौर के बीच चलाए जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के किराए को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जैसे ही इस रूप पर वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने का ऐलान किया जाएगा, उसी दिन किराया क्या होगा यह स्पष्ट हो सकता हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात कब मिलेगी यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

Advertisment

आपको बता दें कि रेल मंत्रालय के अनुसार नई वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार कर परिक्षण जारी है। यह ट्रेन 115 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चलाया जा सकता है। रेल मंत्रालय वंदे भारत को तेज गति से चलकार इसके कंपन की जांच कर रहा है। इसके अलावा ट्रेन की आपातकालीन ब्रेक प्रणाली को भी जांचा जा रहा है।

Vande Bharat Train rajasthan vande bharat train interior Vande Bharat Train indore Vande Bharat Train vande bharat express update vande bharat express train vande bharat express speed vande bharat express route vande bharat express journey vande bharat express interior vande bharat express full speed Vande Bharat Express vande bharat rajasthan Vande Bharat Train rajasthan mp Vande Bharat Train new vande bharat train new vande bharat express new vande bharat mp Vande Bharat Train madhya pradesh mp Vande Bharat Train mp rajasthan Vande Bharat Train indore jaipur vande bharat express indore jabalpur vande bharat 2nd gen vande bharat express train
Advertisment
चैनल से जुड़ें