Advertisment

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, उफान पर नदी-नाले

author-image
Bansal news
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, उफान पर नदी-नाले

भोपाल. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच अनेक स्थानों पर तेज बारिश हुई, जिसके चलते वहां के अधिकांश नदी नाले उफान पर हैं और निचली बस्तियों में जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अनेक स्थानों पर पिछले दो दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। गुरुवार की रात राजधानी भोपाल सहित अनेक स्थानों पर वर्षा हुई। इस बीच नरसिंहपुर में सबसे अधिक 12 इंच वर्षा दर्ज की गई है, जिसके चलते वहां के अधिकांश नदी नाले उफान पर हैं और निचली बस्तियों में जल भराव होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में भारी से भारी बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। इस बाबत मौसमस विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभागों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी जिले में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, श्योपुरए मुरैना और भिण्‍ड जिले शामिल हैं।

Advertisment

इनके अलावा सीहोर, भोपाल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, नीमच और मंदसौर जिले में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इन इलाकों में भारी से भारी से भारी बारिश हो सकती है।

यहां हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह और सागर जिले शामिल हैं। इनके अलावा रीवा-शहडोल संभागों में अति भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें