Advertisment

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने लिया बच्चा गोद, करेगी परवरिश

author-image
deepak
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने लिया बच्चा गोद, करेगी परवरिश

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वालीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में उन्होंने एक छोटे से बच्चे को गोद लेने का फैसला किया है। साध्वी प्रज्ञा ने जिस बच्चे को गोद लिया है वह भोपाल के बैरसिया थाने में पिछले छह महीने से रह रहा थ। बच्चे का नाम युवराज है जिसकी उम्र आठ साल है। थाने में रहने से पहले बच्चा सड़कों पर भटकता रहता था।

Advertisment

जब सांसद साध्वी प्रज्ञा को बच्चे के बारे में पता चला तो वह उसे गोल लेने थाने पहुंच गई। अभी तक तो बच्चे की देखभाल थाने के पुलिस अधिकारी और जवान करते थे। पुलिस थाने में उसे खाने पीने से लेकर कपड़े तक की व्यवस्था की जाती थी।

मां की हत्या के आरोप में पिता जेल में बंद

दरअसल, युवराज मां की हत्या हो चुकी है। मां की हत्या उसके ही पिता ने की थी। जिसके चलते वह जेल में सजा काट रहा है। पिता के जेल जाने के बाद युवराज की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। वह करीब एक साल तक सड़कों पर भटकता रहा और पुलिस थाने में पूछता रहा की उसके पिता कब आएंगे।

थाना बना युवराज का घर

बीते छह महीनों पहले बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी से उसकी मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान युवराज ने उन्हें अपनी पूरी बात बताई। जांच के दौरान पता चला कि युवराज की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसके बाद उसे थाने में रखने का फैसला किया। थाने में ही रहकर वह अपनी पढ़ाई करता था। पुलिस के लोग ही उसके लिए खाना लाते थे। साथ ही किताब-कॉपी और कपड़े की भी व्यवस्था करते थे। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों के घर भी रात में चला जाता था।

Advertisment

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने लिया गोद

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बैरसिया में चौपाल के दौरान युवराज के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद सांसद ने युवराज को गोद ले लिया है। टीआई ने सांसद से कहा था कि अगर मेरा यहां से ट्रांसफर हो जाएगा तो ये बच्चा कहां जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि पुलिस ने एक अलग छवि पेश की है। अब बच्चा मैने गोद ले लिया है, उसकी पढ़ाई लिखाई से लेकर खाने पीना सब में व्यवस्था करूंगी।

साध्वी प्रज्ञा समाचार yuvraj with sadhvi pragya sadhvi pragya took child sadhvi pragya thakur speech sadhvi pragya thakur on godse Sadhvi Pragya Thakur Sadhvi Pragya Singh Thakur sadhvi pragya singh sadhvi pragya on hemant karkare sadhvi pragya on congress sadhvi pragya news update sadhvi pragya news sadhvi pragya ne bachche ko god liya sadhvi pragya latest news sadhvi pragya interview sadhvi pragya case sadhvi pragya bjp sadhvi pragya bhopal sadhvi pragya bail sadhvi pragya adopted orphan child Sadhvi Pragya sadhvi latest news update pragya thakur Pragya Singh Thakur police station incharge care orphan child orphan child in police station MP news madhya pradesh news latest news hindi news BJP MP sadhvi pragya singh thakur BJP MP Sadhvi Pragya bairasiya police station abp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें