Advertisment

भारत कोरिया के खिलाफ Men's Hockey World Cup में शुरू करेगा अभियान

author-image
Bansal news
भारत कोरिया के खिलाफ Men's Hockey World Cup  में शुरू करेगा अभियान

कुआलालंपुर। भारत 2023 एफआईएच (International Hockey Federation) पुरुष हॉकी जूनियर विश्व (Men's Hockey World Cup) कप के शुरुआती दिन पांच दिसंबर को ग्रुप सी में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

Advertisment

5 से 16 दिसंबर तक  होगा टूर्नामेंट का आयोजन

टूर्नामेंट का आयोजन 5 से 16 दिसंबर तक बुकित जलील स्थित नेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा।

भुवनेश्वर में हुए पिछले विश्व कप (2021) में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम को ग्रुप चरण में अपेक्षाकृत आसान ड्रा मिला है।

शनिवार को यहां जारी ड्रॉ के मुताबिक ग्रुप सी में भारत और दक्षिण कोरिया के अलावा स्पेन और कनाडा की टीमें है।

Advertisment

मर्क्योर लिविंग होटल में हुआ आधिकारिक घोषणा

भारतीय टीम ग्रुप चरण में सात दिसंबर को स्पेन जबकि नौ दिसंबर को कनाडा का सामना करेगी। टूर्नामेंट को आधिकारिक तौर पर शनिवार को पुत्रजया के मर्क्योर लिविंग होटल में एक समारोह के दौरान Men's Hockey World Cup लॉन्च किया गया।

मेजबान मलेशिया, गत चैम्पियन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और चिली के साथ ग्रुप ए में है, जबकि छह बार की चैम्पियन जर्मनी, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र ग्रुप बी में हैं। नीदरलैंड, बेल्जियम, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ग्रुप डी में है।

दुनिया भर की 16 टीमें करेंगी प्रतिस्पर्धा

खेल की शीर्ष संस्था ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ग्रुप का वर्गीकरण एफआईएच जूनियर विश्व रैंकिंग के आधार पर हुआ है, जिसमें दुनिया भर की 16 टीमें प्रतिष्ठित  खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Advertisment

भारत के उत्तम सिंह ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया।

भारतीय टीम का बढ़ा है आत्मविश्वास

उन्होंने कहा, ‘‘ सुल्तान जोहोर कप और जूनियर एशिया कप में जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। टीम मलेशिया में जूनियर विश्व कप में पोडियम स्थान हासिल करने को लेकर आश्वस्त है।’’

भारतीय टीम  2001 और 2016 में जूनियर विश्व कप विजेता रही है। जर्मनी और अर्जेंटीना के बाद भारत तीसरी टीम है, जिसने 1979 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को एक से अधिक बार जीता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

मोदी के अमेरिका दौरे से भारत-अमेरिका संबंध नई ऊंचाइयों पर: ASSOCHAM

भारत-अमेरिका महत्वपूर्ण साझेदार, कई मुद्दों पर मिलकर कर रहे हैं काम: एंटनी ब्लिंकन

Assam Flood: असम में अब भी बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर, 4.88 लाख लोग प्रभावित

भारत हॉकी टीम पुरुष हॉकी विश्व कप कोरिया हॉकी टीम men's hockey world cup Korea Hockey Team India Hockey Team
Advertisment
चैनल से जुड़ें