Advertisment

भाजपा से लड़ने के लिए अहंकार को किनारे रखना होगा : तेजस्वी यादव

author-image
Bansal News
भाजपा से लड़ने के लिए अहंकार को किनारे रखना होगा : तेजस्वी यादव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को विपक्षी दलों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में हाथ मिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें यह फैसला करना होगा कि वे सत्तारूढ़ पार्टी के साथ हैं या उसके खिलाफ हैं। उन्होंने और उनके पिता लालू प्रसाद ने मोदी सरकार पर प्रहार तेज कर दिए हैं। राजद अध्यक्ष प्रसाद ने भाजपा पर समाज का ‘‘साम्प्रदायीकरण’’ करने और ‘‘संविधान को नष्ट’’ करने का आरोप लगाया।

Advertisment

यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक सांसद के मुस्लिमों का बहिष्कार करने के कथित भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि क्या होगा जब विदेशों में, ज्यादातर मुस्लिम देशों में काम कर रहे भारतीयों के साथ भी ऐसा ही सुलूक किया जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने तालकटोरा स्टेडियम में बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों से पिछड़ों और दलितों तक पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘‘आपको कतार के अंतिम व्यक्ति की रक्षा करनी होगी। व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है।’’

राजद के विरोधी पार्टी के शासन को खराब कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से जोड़ते हैं और आरोप लगाते हैं कि उसके समर्थक सत्ता में रहते हुए अन्य जातियों को दबाने की कोशिश करते हैं। यादव ने कहा, ‘‘राजद सभी की पार्टी है। यह हर किसी की पार्टी है।’’ उन्होंने भाजपा पर बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए साम्प्रदायिक आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता 75 वर्ष में देश में चाय की एक दुकान से सर्वोच्च शासकीय पद तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं जबकि उनके आठ साल के कार्यकाल में इंजीनियरिंग तथा अन्य डिग्री धारकों को चाय की दुकानों पर काम करने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को बर्बाद किया जा रहा है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का संविधान लागू किया जा रहा है। गैर-भाजपा दलों के बीच एकता का आह्वान करते हुए यादव ने कहा कि सभी विपक्षी दलों और नेताओं को सत्तारूढ़ पार्टी से लड़ने के लिए अपने अहंकार तथा निजी हितों को किनारे रखना होगा।

Advertisment
tejaswi yadav Tejashwi Yadav Wife tejashwi yadav video tejashwi yadav speech tejashwi yadav on lalu tejashwi yadav on jagdanand singh tejashwi yadav on cbi-ed Tejashwi Yadav news tejashwi yadav live tejashwi yadav latest speech tejashwi yadav latest news tejashwi yadav latest interview tejashwi yadav latest Tejashwi Yadav rjd tejashwi yadav lalu yadav on tejashwi yadav lalu yadav news lalu yadav latest news Lalu Yadav Lalu Prasad Yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें