Advertisment

बड़ी खबर: बीजेपी ने 7 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

author-image
deepak
बड़ी खबर: बीजेपी ने 7 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने ही नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्य में सत्ता पाने के लिए पार्टी एक बार फिर से राज्य में कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। लेकिन बागी नेता पूरा गेम बिगाड़ने में लगे हैं। गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन किया है। पार्टी से निष्कासित होने वाले नेताओ में मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा और धवल सिंह झाला सहित 7 लोगों का नाम है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसको पार्टी के विरुद्ध कार्य करने के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Advertisment

बता दें कि बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय पर्चा भर दिया है। इनमें कई विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल है। पार्टी से निष्कासित होने वाले अरविंद लदानी ने भी निर्दलीय पर्चा भरा था। प्रदेश अध्यक्ष के समझाने पर भी उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। वाघोडिया से बीजेपी की टिकट पर 6 बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव को जब टिकट नहीं मिला, तो वे भी निर्दलीय मैदान में कूद गए थे।

कब होंगे गुजरात में चुनाव

पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण का 5 दिसंबर को होगा। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है। चुनाव के एलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है। 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

सीआर पाटिल भूपेंद्रभाई पटेल बीजेपी के बागी नेता बीजेपी गुजरात बीजेपी गुजरात चुनाव opinion poll gujarat election 2022 gujrat election 2022 gujarat elections 2022 Gujarat Elections gujarat election news today gujarat election news gujarat election date gujarat election 2022 opinion poll gujarat election 2022 live gujarat election 2022 date Gujarat Election 2022 gujarat election Gujarat BJP gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly elections gujarat assembly election 2022 gujarat assembly election gujarat 2022 election gujarat 2022 gujarat CR Patil BJP expelled 7 leaders Bhupendra bhai Patel
Advertisment
चैनल से जुड़ें