Advertisment

बीजेपी के इन दो राष्ट्रीय दिग्गज नेताओं को लगा तगड़ा झटका, नही चला जादू

author-image
deepak
बीजेपी के इन दो राष्ट्रीय दिग्गज नेताओं को लगा तगड़ा झटका, नही चला जादू

Himachal Pradesh Election 2022:  गुजरात चुनाव बीजेपी के लिए खुशियां लेकर आया तो वही हिमाचल मंे मायूसी लेकर आया। हिमाचल में बीजेपी को कांग्रेस ने करारी हारी दी। इतना ही नहीं दो दिग्गजों को भी कांग्रेस ने तगड़ा झटका दे डाला। क्योंकि हिमाचल प्रदेश, पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गृह राज्य है। उसमें भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर के गृह जिले हमीरपुर में पार्टी का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। हमीरपुर में पार्टी को सभी 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisment

इस बार भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता प्रेम कुमाल धूमल ने चुनाव नहीं लड़ा था। उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जरूर प्रचार करने पहुंचे, एक सभा में वह रो भी दिए थे। लेकिन इसके बावजूद उनके गृह जिले हमीरपुर की 5 में से 4 सीट कांग्रेस ने जीत ली जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।

जे.पी. नड्डा को भी लगा झटका

जे.पी.नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में पार्टी का प्रदर्शन हमीरपुर जैसा नहीं रहा, वहां पर भाजपा ने 4 में से 3 सीटें जीत ली है। पिछली बार भी भाजपा को इतनी ही सीटें मिली थी। वैसे तो गृह जिले में जे.पी.नड्डा को बड़ा झटका नहीं लगा है। लेकिन राज्य में जिस तरह पार्टी को हार मिली है, वह जरूर नड्डा के लिए झटका है।

बागियों ने बिगाड़ा खेल

भाजपा ने चुनाव से पहले अपने 10 विधायकों के टिकट काटे। जिसको लेकर नेताओं ने बगावत कर दी। राज्य की 68 में से 21 सीटों पर भाजपा को बागियों का सामना करना पड़ा। इसमें से कई चुनाव जीत गिए या फिर उनकी वजह से भाजपा हार गई । किन्नौर में पूर्व विधायक तेजवंत नेगी निर्दलीय चुनाव लड़े और वहां भाजपा हार गई। देहरा सीट पर भी होशियार सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत गए। इसी तरह भाजपा फतेहपुर, कुल्लू और मनाली,नालागढ़ सीट भी हार गई।

Advertisment
Congress bjp himachal pradesh himachal pradesh election 2022 jp-nadda anurag thakur himachal election himachal pradesh assembly elections himachal pradesh election himachal pradesh assembly election 2022 himachal pradesh assembly election himachal election 2022 himachal pradesh election opinion poll 2022 Himachal Pradesh Elections 2022 himachal elections 2022 Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 himachal pradesh assembly election results 2022 himachal pradesh election result 2022 live himachal pradesh election results 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें