WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

पीटी उषा बनी IOA की पहली महिला अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चयन

Bansal News by Bansal News
December 10, 2022
in देश-विदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अपने जमाने की दिग्गज धाविका पीटी उषा को शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का पहला महिला अध्यक्ष चुना गया जिससे भारतीय खेल प्रशासन में नए युग की शुरुआत भी हुई। एशियाई खेलों में कई पदक जीतने वाली और 1984 के लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही 58 वर्षीय उषा को चुनाव के बाद शीर्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए उसके पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए। उषा के अध्यक्ष चुने जाने से आईओए में गुटीय राजनीति के कारण पैदा हुआ संकट भी समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इस महीने चुनाव नहीं कराने की दशा में आईओए को निलंबित करने की चेतावनी दी थी।

इन चुनावों को दिसंबर 2021 में होना था। उषा का शीर्ष पद पर चुना जाना पिछले महीने ही तय हो गया था क्योंकि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली एकमात्र प्रत्याशी थी। किसी ने भी उषा का विरोध नहीं किया जिन्हें जुलाई में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया था। आईओए के खिलाड़ी आयोग की सदस्य दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने उषा को उनकी ऐतिहासिक नियुक्ति पर बधाई दी। सिंधू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सबसे पहले मैं मैम (उषा) को बधाई देना चाहूंगी। वह खुद एथलेटिक्स में एक दिग्गज हैं। वह अभी सांसद भी हैं और इसलिए मुझे लगता है कि अभी यह खेल के लिए कुछ नया है। वह निश्चित रूप से अच्छा करेंगी और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में एक अच्छी बात है (पहली बार एक महिला का आईओए अध्यक्ष बनना) क्योंकि वह अन्य खिलाड़ियों की जरूरतों को समझेंगी, इससे उन्हें मदद मिलेगी और वह इसे अलग स्तर पर ले जाएंगी। मैं बहुत खुश हूं और यकीन है कि खेल अगले स्तर पर जाएगा।’’ भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अजय पटेल को निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग और भारतीय रोइंग महासंघ के अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष सहदेव यादव कोषाध्यक्ष जबकि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष और पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे को निर्विरोध नए संयुक्त सचिव (पुरुष) बने।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) की अलकनंदा अशोक को तीन उम्मीदवारों के बीच संयुक्त सचिव (महिला) चुना गया। इस पद की दौड़ में शालिनी ठाकुर चावला और सुमन कौशिक भी शामिल थी। ‘पय्योली एक्सप्रेस’ और ‘उड़न परी’ के नाम से मशहूर रही उषा को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। आईओए के 95 साल के इतिहास में वह अध्यक्ष बनने वाली पहली ओलंपियन और पहली अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता हैं। इससे उनकी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

उषा ने 2000 में संन्यास लेने से पहले भारतीय और एशियाई एथलेटिक्स में दो दशक तक अपना दबदबा बनाया था। उषा देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहली खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह महाराजा यादवेंद्र सिंह के बाद आईओए प्रमुख बनने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। यादवेंद्र सिंह ने 1934 में एक टेस्ट मैच खेला था। वह 1938 से 1960 तक आईओए के अध्यक्ष रहे थे। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और तीरंदाज डोला बनर्जी आठ असाधारण खिलाड़ियों (एसओएम) के पुरुष और महिला प्रतिनिधि के रूप में कार्यकारी परिषद में शामिल हैं।

भूपेंद्र सिंह बाजवा, अमिताभ शर्मा, हरपाल सिंह और रोहित राजपाल भी कार्यकारी परिषद के लिए चुने गए हैं जो पहले की तुलना में काफी अलग है। कार्यकारी परिषद के 14 सदस्यों में से कम से कम पांच (भारत में आईओसी सदस्य नीता अंबानी सहित) पूर्व खिलाड़ी हैं जो आईओए के इतिहास में अभूतपूर्व है। महान मुक्केबाज एमसी मैरीकोम और महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल भी खिलाड़ी आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होने के कारण कार्यकारी परिषद का हिस्सा हैं।

Bansal News

Bansal News

Related Posts

CG National Games 2027
खेल

छत्‍तीसगढ़ से छिनी मेजबानी: प्रदेश में अब नहीं होंगे नेशनल गेम्‍स, ओलिंपिक संघ ने मेघालय किया शिफ्ट; ये रही वजह

February 12, 2025
देश-विदेश

WFI Elections 2023: क्या पहलवानों को मिलेगी राहत, इस दिन होगा भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव

August 11, 2024
देश-विदेश

WFI Elections 2023: क्या पहलवानों को मिलेगी राहत, इस दिन होगा भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव

June 14, 2023
देश-विदेश

WFI Elections: इस दिन होंगे कुश्ती महासंघ के चुनाव!

August 11, 2024
Load More
Next Post

Pilgrimage Train Travel On EMI : "दक्षिण की रामायण यात्रा" 12 जनवरी से, खर्च EMI से चुकाएं !

aaj-ka-Rashifal-21--August-singh-kanya-tula-vrashchik---Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: तुलसी में दीपदान से बनेंगे वृश्चिक के काम, कन्या के घर आएंगीं, खुशियां, सिंह-तुला दैनिक राशिफल

August 20, 2025
CG State GST Action Update
छत्तीसगढ़

CG State GST Action Update: 20 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम, हिरासत में एक आरोपी

August 20, 2025
CG Cabinet Portfolio List
अंबिकापुर

CG Cabinet Portfolio List: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन-सा मंत्रालय ?

August 20, 2025
aaj-ka-Rashifal-21--August-Dhanu-makar-kumbh-meen-Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: मीन वाले पानी से रहें संभलकर, मकर की रोमांस भरी रहेगी लाइफ, धनु कुंभ दैनिक राशिफल

August 20, 2025
टॉप वीडियो

CM से शिकायत करूंगा… डिंडोरी कलेक्टर पर भड़के बीजेपी विधायक, लगाए कई आरोप.!

August 20, 2025
अयोध्या

Jalalabad Rename Parashurampuri: शाहजहांपुर के जलालाबाद का बदला नाम, अब परशुरामपुरी’ नाम से जाना जाएगा, आदेश जारी 

August 20, 2025
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.