Advertisment

पहली बार महिला कप्तान को मिलेगा खेल रत्न, रोहित समेत इन खिलाड़ियों के नाम पर लगी मुहर

author-image
Bansal News
पहली बार महिला कप्तान को मिलेगा खेल रत्न, रोहित समेत इन खिलाड़ियों के नाम पर लगी मुहर

नई​ दिल्ली। खेल मंत्रालय ने आज कई पुरस्कारों की घोषणा की है। खेल मंत्रालय की ओर से जारी पुरस्कारों में इस बार पांच लोगों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फौगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु और मनिका बत्रा को दिया जाएगा। वही अर्जुन अवॉर्ड से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, स्प्रिंटर दूती चंद सहित 27 अन्य खिलाड़ियों को दिया जाएगा।

Advertisment

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए 8 लोगों को चुना
खेल मंत्रालय ने जिन पुरस्कारों की घोषणा की उसमें से द्रोणाचार्य अवॉर्ड भी शामिल है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइटाइम कैटेगरी) के लिए 8 लोगों को चुना गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी) के लिए 5 लोगों का नाम तय किया गया है।

पहली महिला हॉकी प्लेयर होंगी
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल यह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली महिला हॉकी प्लेयर होंगी। साथ ही मणिका बत्रा भी पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी होंगी। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइटाइम कैटेगरी) के लिए 8 लोगों को चुना गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी) के लिए 5 लोगों का नाम तय किया गया है।

Advertisment

15 लोगों को ध्यानचंद अवॉर्ड
खेल मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में इस बार 15 लोगों को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया जाएगा। तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए 8 लोगों के नाम पर मुहर लगी। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी (चंढ़ीगढ़) को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी दिया जाएगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें