Advertisment

पंजाब के 23 विधायकों को कोरोना, बिना रिपोर्ट के विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं

author-image
Bansal News
पंजाब के 23 विधायकों को कोरोना, बिना रिपोर्ट के विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं

पंजाब। 28 अगस्त को पंजाब विधानसभा में एक दिवसीय सत्र आयोजित होने वाला है। एक दिवसीय सत्र आयोजित होने प्रदेश के विधायकों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। बताया जा रहा है कि अब तक 23 विधायक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है और कुछ लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। तीन दिन पहले ही बिना रिपोर्ट के विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने संबंधी आदेश दिए गए थे।

Advertisment

इन विधायकों को हुआ कोरोना
पंजाब में बढ़ता कोरोना वायरस का संक्रमण में अब विधायक और मंत्रियों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। पॉजिटिव पाए गए विधायकों में पूर्व हॉकी ओलंपियन परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक, गुरप्रताप वडाला नकोदर से विधायक, शिरोमणि अकाली दल के सदस्य, राजपुरा के कांग्रेस विधायक और घनौर हरदयाल सिंह कंबोज और मदन लाल जलालपुर, सांचौर हरिंदर पाल चंदूमाजरा, आप विधायक कुलवंत सिंह इसी के साथ उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी शामिल है।

मरने वालों की संख्या 1178
इससे पहले सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक 24 घंटे के अंतराल में राज्य में 49 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई, जिन्हें मिलाकर मरने वालों की संख्या 1178 हो गई है। राज्य में 1293 नए केस भी दर्ज किए जाने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या भी 44,577 पहुंच गई। अब तक 29145 लोग कोरोना को हरा चुके हैं, वहीं 14254 मरीजों में से 554 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें