Advertisment

नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है: PK

author-image
Bansal News
नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है: PK

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण “राजनीतिक रूप से अलग-थलग” महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है।कुमार (71) ने एक दिन पहले किशोर के बारे में कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काम कर रहे हैं और एक बार उन्होंने उन्हें जद (यू) का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी।किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार पर धीरे-धीरे उम्र का असर दिखने लगा है। वह घबराए हुए दिखते हैं।”

Advertisment

किशोर पेशेवर रूप से और पार्टी में शामिल होकर भी कुमार के साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल वह बिहार की 3,500 किलोमीटर लंबी ‘पदयात्रा’ पर हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा, “कुमार जब बोलना शुरू करते हैं, तो कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ देते हैं। अगर उनको लगता है कि मैं भाजपा के लिए काम कर रहा हूं तो मैं उन्हें ऐसा सुझाव क्यों दूंगा, जिससे कांग्रेस मजबूत हो।” किशोर ने कहा कि वह ऐसी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता। उन्होंने कहा, “अंग्रेजी का शब्द ‘डिलूशनल’ नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है। वह राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। इससे वह भयभीत हो गए हैं और घबराहट में ऐसी बातें कहते रहते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता।”

up adg prashant kumar prashant kumar prashant kishore prashant kishor vs nitish kumar prashant kishor on nitish kumar prashant kishor nitish kumar prashant kishor news prashant kishor interview prashant kishor nitish kumar vs prashant kishor nitish kumar prashant kishore nitish kumar on prashant kishor Nitish Kumar NEWS nitish kumar attack on prashant kishor Nitish Kumar cm nitish kumar statement on prashant kishor Bihar CM Nitish Kumar ADG Prashant Kumar
Advertisment
चैनल से जुड़ें