Advertisment

निकाह के 19 साल बाद व्हाट्सअप कॉल कर बोला- तलाक... तलाक... तलाक

author-image
Bansal news
निकाह के 19 साल बाद व्हाट्सअप कॉल कर बोला- तलाक... तलाक... तलाक

भोपाल. देश में ट्रिपल तलाक बैन होने के बावजूद ये कुप्रथा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। भोपाल के कोहेफिजा थाने में ट्रिपल तलाक का केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक बेंगलुरू से व्हाट्सअप कॉल पर पति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक तलाक तलाक कह कर जिंदगी से अलग कर दिया है।

Advertisment

बताया जाता है कि भोपाल का रहने वाला फैज आलम अंसारी बड़े होटल में असिस्टेंट मैनेजर है। दोनों की शादी को 19 साल हो गए हैं। 10 जून को फैज अंसारी ने अपनी पत्नी अलविना को घर से निकाल दिया है। उनकी मां और दो बच्चों को भी तीन दिन बंधक बनाकर रखा।

महिला ने बेंगलुरू पुलिस से भी न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर ही उलटा केस कर्ज कर लिया। बाद में महिला भोपाल पहुंची और कोहेफिजा थाने में केस दर्ज कराया, लेकिन इसकी खबर लगने के बाद आरोपी ने एंटीसिपेटरी बैल के लिए अप्लाई किया है।

महिला की मांग है कि जल्दी ही पुलिस को उसे गिरफ्तार करने बेंगलुरू रवाना नहीं हुई तो वो दोनों बच्चों को लेकर सिंगापुर भाग जाएगा। फैज दोनों बच्चों से मिलने नहीं दे रहा है और ना ही फोन पर बात करने दे रहा है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें