Advertisment

नए साल में महाकाल मंदिर में हुए बड़े बदलाव, अब ऐसे कर सकेंगे दर्शन

author-image
deepak
नए साल में महाकाल मंदिर में हुए बड़े बदलाव, अब ऐसे कर सकेंगे दर्शन

Mahakal Temple : साल 2022 खत्म की ओर है और नया साल 2023 का आगाज होने वाला है। अगर आप नए साल पर उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दर्शन करने का मूड बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि नए साल पर यानि 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 को बाबा महाकाल के दरबार में भारी भीड़ उमड़ सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए साल के मौके पर महाकाल मंदिर में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं का आना हो सकता है। ऐसे में महाकाल प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को लेकन कई बड़े बदलाव किए है।

Advertisment

महाकाल मंदिर में हुए बड़े बदलाव

खबरों के अनसार बताया जा रहा है कि नए साल पर भारी भीड़ के अनुमान के चलते बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए महाकाल लोक के रास्ते मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था 30 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक रहेगी। महाकाल प्रबंधन ने हर श्रद्धालु को 40 मिनट में दर्शन करने का लक्ष्य रखा है। अभीतक दर्शन करने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस बार नए साल के मौके पर महाकाल लोक के रास्ते प्रवेश दिया जाएगा और तीन लेयर में लाइन लगाई जाएगी। बता दें कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के बाद ये सिलसिला शुरू होगा।

भस्म आरती में भी बदलाव

नए साल के मौके पर बाबा के दर्शन के अलावा भस्म आरती में भी बदलाव किया गया है। ऑनलाइन दी जाने वाली भस्म आरती की अनुमति को 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। यानि अब श्रद्धालुओं को भस्म आरती के लिए मंदिर प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे। वही महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 5 जनवरी तक के लिए प्रवेश पहले से ही बंद कर दिया गया है।

ujjain mahakal temple ujjain mahakal mandir ujjain mahakal ujjain ke mahakal temple new year vlogs2021 new year vlogs 2022 new year song 2019 New Year mahakaleshwar temple mahakal ujjain Mahakal Temple new year mahakal temple new project Mahakal Temple mahakal status 2023 mahakal new song mahakal mandir ujjain mahakal lok ujjen full tour 2023 mahakal corridor ujjain mahakal corridor mahakal mahakaal khesari lal new year 2019 best dharamshala near mahakaal temple
Advertisment
चैनल से जुड़ें