Advertisment

नई दिल्ली: धौला कुआं रिंग रोड के पास एनकाउंटर, ISIS का एक आतंकी गिरफ्तार

author-image
Bansal news
नई दिल्ली: धौला कुआं रिंग रोड के पास एनकाउंटर, ISIS का एक आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े एक खूंखार आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के धौला कुआं रिंग रोड के पास एनकाउंटर के बाद पुलिस ने अबू युसुप नामक आंतकी को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- सियासी घमासान के बीच फेसबुक की सफाई, नहीं है किसी से पार्टी से संबंध

पुलिस ने गिरफ्तार आतंकी के पास से आईईडी समेत कई हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, ISIS के आतंकियों ने दिल्ली में लोन वुल्फ अटैक का प्लान बनाया था। बताया जा रहा है कि इनके निशाने पर दिल्ली के बड़े लोग थे।

Advertisment

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्हें दिल्ली के ही कुछ लोग संसाधन भी उपलब्ध करा रहे थे, फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें