Advertisment

धान नहीं बेचने पर भी किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 10 हजार, खाद्द मंत्री ने बताया

author-image
Bansal News
धान नहीं बेचने पर भी किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 10 हजार, खाद्द मंत्री ने बताया

रायपुर. कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार न्याया योजना को तहत बिना धान बेचे भी किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ भुगतान करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दी है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को सरकार धान नहीं बेचने पर भी प्रति एकड़ 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों मंत्रिमंडलिय उप समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदने के लिए किसानों का पंजीयन कराया जाएगा, क्योंकि पंजीकृत किसानों को ही  न्याय योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए 7 अगस्त से 31 अक्टूबर तक का समय तय किया गया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें