Advertisment

दिल्ली नगर निगम चुनाव 5 साल में और मेयर का चुनाव हर साल, जानिए क्यों

author-image
deepak
दिल्ली नगर निगम चुनाव 5 साल में और मेयर का चुनाव हर साल, जानिए क्यों

Delhi MCD Election Result 2022 : देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में केजरीवाल की आप पार्टी का जलवा कायम है तो वही बीजेपी भी बराबर की टक्कर दे रही है। इस बार नगर निगम की 250 सीटों पर 1349 प्रत्याशी मैदान में है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली मेयर का चुनाव (Delhi MCD Election Result 2022) कैसे होता है और उनका कार्यकाल कितने समय तक का रहता है?

Advertisment

हर साल चुना जाता है मेयर

दिल्ली नगर निगम का चुनाव (Delhi MCD Election Result 2022) तो हर 5 साल में होता है। लेकिन मेयर का चुनाव हर साल होता है। साथ ही मेयर का चुनाव सीधे तौर पर नहीं होता। मेयर का चुनाव पार्षदों द्वारा किया हाता है। चुनाव में जिस पार्टी को बहुमत मिलता है, उसका कार्यकाल 5 साल का होता है, लेकिन महापौर यानी मेयर का कार्यकाल एक साल का ही होता है।

पहली बार ऐसे चुना जाता है मेयर

दिल्ली नगर निगम का चुनाव (Delhi MCD Election Result 2022)  के नतीजे आने के बाद जिस पार्टी को बहुमत मिलता है, मेयर उसी पार्टी का बनता है। चुनाव के नतीजे आने के बाद जब सदन की पहली बैठक होती है, तब मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है। चुने गए पार्षदों में से कुछ पार्षद मेयर पद के लिए नामांकन करते हैं और फिर पार्षद ही मेयर का चुनाव करते हैं। दिल्ली नगर निगम एक्ट के अनुसार, हर साल अप्रैल में पहली बैठक में नया मेयर और डिप्टी मेयर चुना जाता है।

पहले साल मिलता है महिला को मौका

दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD Election Result 2022) के मेयर पद के लिए पहले साल महिला के लिए आरक्षित होता है। इसके बाद दूसरे साल मेयर का पद अनारक्षित होता है। फिर तीसरे साल मेयर का पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित होता है। चौथे और पांचवे साल भी मेयर का पद अनारक्षित होता है।

Advertisment

Gujarat Election 2022 Delhi mcd election delhi mcd election 2022 mcd election mcd election 2022 delhi mcd election 2022 date delhi mcd election 2022 survey delhi mcd elections delhi mcd elections 2022 mcd election date 2022 mcd election delhi mcd election in delhi MCD Elections 2022 delhi mcd election news delhi mcd election date एमसीडी चुनाव एमसीडी चुनाव 2022 mcd election in delhi 2022 arvind kejriwal mcd election Delhi Mayor Delhi Mayor Election delhi mcd aap seats delhi mcd election result 2022 delhi mcd election result live delhi mcd new mayor name Delhi New mayor exit poll 2022 how mayor is elected in delhi MCD Electin 2022 MCD Election Result mcd election result live mcd mayor एमसीडी इलेक्शन रिजल्ट दिल्ली एग्जिट पोल दिल्ली एमसीडी रिजल्ट दिल्ली का अगला मेयर कौन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें