Advertisment

दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी, सौंपी जिम्मेदारी

author-image
deepak
दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी, सौंपी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी नेता ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इसी क्रम में बीजेपी ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को घेरने की बड़ी तैयारी की है। हाल ही में बीजेपी ने मध्यप्रदेश की राजनीतिक के चाणक्य माने जाने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा को भाजपा ने राजगढ़ जिले का प्रभारी बनाया है। वर्षों से दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले क्षेत्र मे सुरेंद्र शर्मा को प्रभारी बनाना, दिग्विजय सिंह को घेरने के संकेत देता है।

Advertisment

मध्यप्रदेश बीजेपी ने सुरेंद्र शर्मा को राजगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। सुरेंन्द्र शर्मा को बीजेपी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि राजगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का काफी अच्छा प्रभाव है। इतना ही नहीं इलाके की जनता उन्हें राजा सहाब के नाम से पुकारते है। इसके अलावा इलाके में दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह का भी अच्छा प्रभाव हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने दिग्गी परिवार की काट के लिए सुरेंद्र शर्मा को राजगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

आपको यह भी बता दें कि सुरेंद्र शर्मा अपनी चाक्तय राजनीति और आक्रमक कार्यशैली के जाने जाते है। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भी उन्हें खंडवा का प्रभारी बनाया गया था, और बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। अभी फिलहाल वह टीकमगढ़ जिले का प्रभार संभाल रहे है। इसके साथ ही सुरेन्द्र हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली में भी चुनावी कार्यों को संभाल चुके हैं। सुरेन्द्र शर्मा वर्ष 1990 से संघ से जुड़े थे। उन्हें राजनीतिक का अच्छा अनुभव है। वह बीजेपी के कई बड़े पदों पर रह चुके है। सुरेंद्र शर्मा को राजगढ़ का प्रभारी बनाने पर बीजेपी को उम्मीद हैं कि वह राजगढ़ में पार्टी के लिए एक नया राजनीतिक इतिहास रच सकते है।

surendra sharma mp bjp surendra sharma in charge in rajgarh surendra sharma bjp MP news live mp news 2019 MP news mp latest news MP Breaking News mp bjp surendra sharma MP BJP News mp bjp MP big news madhya pradesh news latest news hindi news ex cm digvijay singh digvijaya singh (politician) digvijaya singh digvijay singh tweet digvijay singh today news digvijay singh today digvijay singh pariyar songs digvijay singh news digvijay singh love digvijay singh latest news digvijay singh interview digvijay singh exclusive digvijay singh congress president election digvijay singh congress digvijay singh bjp digvijay singh bhopal Digvijay Singh Congress leader Digvijay Singh chhattisgarh news Breaking News bjp news today bjp news mp bjp news latest bjp news in hindi bjp news hindi bjp news 2019 bjp news bjp mp news Bhopal today news bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal digvijay singh bhopal bjp news Bansal News abp news hindi abp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें