/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Digvijaya.jpg)
भोपाल. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरएसएस और देश के प्रति उनके नजरिए को लेकर कहा कि उनके नजरिए को सभी जानते हैं, इसलिए उनकी बातों का कोई अर्थ नहीं है।
दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है, यह सभी जानते और समझते हैं। इसलिए @digvijaya_28 की बातों का कोई अर्थ नहीं है।@JM_Scindiapic.twitter.com/2AJ3qJdciL
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 26, 2020
गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है, यह सभी जानते और समझते हैं। इसलिए दिग्विजय की बातों का कोई अर्थ नहीं है।
गोविंद सिंह जी मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। @INCMP उनके साथ "यूज़ एंड थ्रो" की नीति अपनाती है। मेरी सहानुभूति गोविंद सिंह जी के साथ है।@OfficeOfKNathpic.twitter.com/mEaDySR0V9
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 26, 2020
एक और अन्य ट्वीट कर गृहमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि गोविंद सिंह मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। कांग्रेस उनके साथ 'यूज एंड थ्रो' की नीति अपनाती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us