Advertisment

तंत्र-मंत्र, सेक्स, धोखा और लैला ने चढ़ा दी, दो औरतों की बली, जानिए खौफनाक कहानी

author-image
deepak
तंत्र-मंत्र, सेक्स, धोखा और लैला ने चढ़ा दी, दो औरतों की बली, जानिए खौफनाक कहानी

Kerala Human Sacrifice Case : आजकल बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों को क्रेज लगभग कम होता जा रहा है। क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीजों को काफी तेजी से देखा जा रहा है। वेब सीरीज की दुनिया में ऐसी कई सीरीज आई है। जिमें क्राइम से लेकिर सस्प्रेंस का तड़का लगा दिया। ऐसी ही एक क्राइम की खौफनाक कहानी असल जिंदगी में घटित हुई है, जो आपके रोमटे खड़े कर दे। घटना भी हुई कहा केरल राज्य में, जिसे साक्षरता के मामले से देश में अव्वल माना जाता है। इतना ही नहीं केरल राज्य में आय के साधनों की भी कमी नहीं है लेकिन केरल में ऐसी घटना का होना एक सवाल बना गया है। घटना ऐसी है की सुनकर आपको भी एक से एक वेब सीरीज याद आजाएंगी। मामला मानव बलि का है। केरल के पथानामथिट्टा जिले में रहने वाले एक दंपति ने अपनी आर्थिक तंगी को दूर करने के चक्कर में दो महिलओं की ही बलि चढ़ा दी। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इन तीनों पर आपराधिक साजिश रचने, हत्या करने और उसके बाद सबूत मिटाने के आरोप हैं।

Advertisment

खौफनाक कहानी की शुरूआत....

ये खौफनाक कहानी की शुरूआत है भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला से। भगवल सिंह मसाज थैरेपी देने का काम करता है। दोनों का एक बेटा भी है जो विदेश में रहता है। कोरोना फैलने से पहले दोनों का जीवन यापन ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन कोविड के बाद भगवान सिंह का मसाज थैरेपी काम बंद हो गया। काम बंद होने के चलते दोनों आर्थीक तंगी से जूझने लगे। आर्थीक तंगी को दूर करने के लिए दोनों ने कई उपाय किए लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों का कहना है कि भगवान सिंह की पत्नी टोना टोटके में काफी विश्वास रखती थी। उसे कई बार टोने टोटके करते देखा गया है।

खौफनाक कहानी का दूसरा पन्ना

इस खौफनाक कहानी का असली किरदार मोहम्मद शफी उर्फ रशीद है, जो जेल में बंद था। कोरोना के बाद वह जेल से रिहा हो गया और वह अगले शिकार की तलाश में था। रशीद को शिकार के रूप में फेसबुक पर भगवल सिंह मिल गया। दरअसल, भगवल सिंह फेसबुक पर कविताएं पोस्ट किया करता था। रशीद उन कविताओं की तारीफ करने लगा। रशीद के फेसबुक अकाउंट का नाम श्रीदेवी था। भगवान सिंह श्रीदेवी के प्यार के झांसे में आ गया। उसी दौरान भगवान सिंह ने अपनी आर्थिक तंगी की कहानी शफी को सुना दी। और फिर शुरू हुआ खूनी खेल

खौफनाक कहानी का तीसरा पन्ना

भगवान सिंह की कहानी सुनकर शफी मजबूरी का फायदा उठाने की प्लानिंग करता है और उसे एक तांत्रिक के बारे में बताता है। वही भगवन सिंह और लैला को भी तंत्र-मंत्र पर यकीन होता गया। दोनों तांत्रिक के पास जाने के लिए राजी हो जाते है। इसके बाद शफी खुद ही तांत्रिक बनकर भगवल औऱ लैला से मिलता है। मुलाकात के दौरान शफी ने दोनों से कहता है कि आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उन्हें एक बलि देनी होगी। वही दोनों बलि देने में असर्मथता जताते है तो शाफी कहता है कि वह बलि के लिए व्यक्ति का इंतजाम कर देगा, लेकिन इसके लिए कुछ पैसे देने होंगे। कुछ इस तरह से शफी दोंनो दंपतियों से रूपये ऐठ लेता है।

Advertisment

खौफनाक कहानी का चौथा पन्ना

पैसा मिलने के बाद शफी एर्नाकुलम में रहने वाली एक महिला रोजलीन से संपर्क करता है। वह उसे पॉर्न फिल्म में काम करके अच्छा पैसे देने की बात करता है। वही पैसों के लालच में रोजलीन मान जाती है। इसके बाद शफी रोजलीन को लेकर भगवल और लैला के घर पहुंच जाता है। जहां रोजलीन के हाथ पैर बांधकर एक कमने में बंद कर देते है। इसके बाद शुरू होता है मानव बलि का खूनी खेल। रोजलीन का अंग-अंग काटकर उसकी बलि दे दी जाती है और शव को घर के पीछे दफना दिया जाता है। कहानी यहां खत्म नहीं होती है। महिला की बलि देने के बाद भी भगवल और लैला की आर्थिक तंगी दूर नहीं होती है। भगवान फिर से शफी से संपर्क करता है और उसे तांत्रिक के पास फिर से मिलने को कहता है। इसके बाद तांत्रिक दोनों को फिर से बलि देने की बात कहता है। तांत्रिक कहता है कि अभी पूरा काम नहीं हुआ है हमे फिर से एक और बलि देनी होगी। इसके बाद दोंनो मान जाते है और शफी फिर दूसरी महिला का शिकार करता है। वह पद्मा नाम की एक महिला को सेक्स वर्क का काम दिलाने के बहाने उसे भगवल के घर ले आता है और पद्मा की बलि चढ़ जाती है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब होता है जब बलि चढ़ाई गई महिलाओं की पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होती है। पुलिस दोनों महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट्स के अनुसार तार जोड़ती है और मामले का खुलासा करती है। गिरफ्तारी के बाद दंपति खुद अपना जुर्म कुबूलते है। हालांकि मामले का पुलिस ने अभी पूरी तरह से खुलास नहीं किया है, पुलिस की जांच अभी जारी है। एक बात तो तय है, कि मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते है, लेकिन आज के डिजिटल युग में सोचने वाली बात है कि देश में आज भी इतना अंधविश्वास फैला हुआ है कि एक इंसान अपने सुख के लिए दूसरे इंसान की बलि चढ़ा देता है।

kochi human sacrifice case kerala woman kerala news live kerala news and update Kerala News kerala narabali kerala live news kerala human sacrifice video kerala human sacrifice news english kerala human sacrifice news kerala human sacrifice case full detail kerala human sacrifice case kerala human sacrific case update kerala human sacrific case kerala case KERALA human sacrifice kerala human sacrifice in kerala news human sacrifice in kerala human sacrifice case "Kerala human sacrifice" "human sacrifice"
Advertisment
चैनल से जुड़ें